नगरपालिका कर्मचारी संघ ने किसानों के समर्थन में हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

Spread the love

नगरपालिका कर्मचारी संघ ने किसानों के समर्थन में हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
करनाल 26 मई (पी एस सग्गू)
करनाल मे नगर पालिका कर्मचारी संघ ने इकाई प्रधान राम सिंह की अध्यक्षता में किसानों के समर्थन में हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व गेट मीटिंग की। गेट मीटिंग का संचालन इकाई सचिव इंदरजीत चनालिया ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश सचिव शारदा व नगरपालिका जिला करनाल के प्रधान वीरभान बिडलान ने सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसानों को अपनी मांगों को लेकर छह महीने पूरे हो चुके हैं। इन तीन कानूनों को रद्द कराने के लिए 500 किसान शहीद हुए फिर भी यह सरकार टस से मस नहीं हो रही है। महंगाई इतनी बढ़ गई है की पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। हर दिन किसी न किसी डिपार्टमेंट से कच्चे कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे तो सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा का नाम दिया गया है लेकिन जो कर्मचारी कोविड-19 में काम कर रहे हैं उनकी सुरक्षा का पुख्ता कोई इंतजाम नहीं है। नगर निगम कार्यालय करनाल में भी अपनी लोकल मांगों को लेकर जो प्रशासन ने समझौता किया था उसे लागू नहीं किया। जो प्रशासन ने सफाई सुपरवाइजर लगा रखे हैं इनका न कोई लिफ्ट में कोई आर्डर है न ही प्रशासन के कोई आदेश है। अब भी प्रशासन की मिली भगत से सुपरवाइजर लगाए गए हैं कि सिन्योरिटी की लिस्ट को यहां के अधिकारियों से मिलकर पार्षद व नगर निगम करनाल की मेयर ने जो हस्ताक्षपे बीच में किया है कि सिन्योरिटी की लिस्ट जारी ना करके इन सुपरवाइजरों को ही लगा रहने दिया जाए। संघ मांग करता है कि इन कर्मचारियों को जो सुपरवाइजर काम कर रहे हैं इन को सफाई के काम पर लगाया जाए और सिन्योरिटी के अनुसार सफाई दरोगा लगाए जाएं। अगर प्रशासन ने समझौता के अनुसार हमारी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो नगर पालिका कर्मचारी संघ बड़ा आंदोलन करेगा। बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने का भी विरोध किया गया है। इस मौके पर इकाई उप प्रधान विनोद प्रोचा, इकाई संगठनकर्ता सुमेर चंद, इकाई महिला विंग प्रधान सरोज, उर्मिला, सोनी व सुरेंदर ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top