आधुनिक भारत के निर्माता थे पूर्व पीएम राजीव गांधी: कुलदीप शर्मा

Spread the love

करनाल,20 मई (पी एस सग्गू)
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के 30वें शहादत दिवस पर शहर जिला कांग्रेस ने कोविड को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा टीम दीपेंद्र हुड्डा के आह्वान पर कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह के संयोजन में सिविल अस्पताल की पुरानी इमारत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा थे।इस अवसर पर स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद अस्पताल में पीपीई किट, सैनीटाइजर्स, मास्क, बिस्किट तथा अन्य खाद्य सामग्री वितरित करने के लिये सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ पीयूष शर्मा को सुपुर्द की गई
। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी ने आतंककवाद के खिलाफ लड़ते हुए अपना बलिदान दिया। उनकी माता पूर्व पीएम श्रीमती इंदिरा गांधी ने ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास शहादत और बलिदान से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज देश का जो आधुनिक स्वरूप के आधुनिक शिल्पी राजीव गांधी हैं। जिन्होंने देश को कंप्यूटर के साथ सूचना तकनीक दी। उन्होंने साफ किया कि देश की प्रगति में सबसे बड़ा योगदान गांधी खानदान का रहा। राजीव गांंधी ने देश को पंचायती राज और दल बदल विरोधी कानून दिया। जिससे लोकतंत्र निचले स्तर तक मजबूूत हुआ। इस अवसर पर जिला संयोजक तरलोचन सिंह नें कहा कि देश को पूर्व पी.एम राजीव गांधी ने आधुनिक स्वरूप दिया। इसी के बल पर आज देश संसार को नया रास्ता दिखा रहा है। हम राजीव जी के योगदान को भुला नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस के वर्कर गांव गांव और शहर शहर सेवा के काम में लगे हुए हैं। आज जब सरकार गुमशुदा है उस समय कांग्रेस के वर्कर लोगों को मदद कर रहेहैं। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने आतंकवाद के खिलाफ शपथ ली। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भीम मेहता,पण्डित कृष्ण बसताड़ा,अशोक खुराना, ललित बुटाना,विनोद तितोरिया, रणपाल सन्धु,धर्मपाल कौशिक,पपू लाठर एमसी,सुरेंद्र काले खा, पंकज गाबा, बरिष्ठ कांग्रेस नेता बीरबल तंवर सुषमा नागपाल, सन्तोष तेजान ,प्रेम मलवानिया ,,सुनहरा वाल्मीक,गगन मेहता,रामेश्वर धोबी, उषा राजपूत,कंचन आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top