इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन (आईएमए) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 6 जिलों के पत्रकार जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए

Spread the love

इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन (आईएमए) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 6 जिलों के पत्रकार जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए
करनाल 20 मई (पी एस सग्गू)
इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन (आईएमए) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें हरियाणा प्रदेश में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आईएमए राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार संजय राय के निर्देश पर और राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य डॉ. इंद्रा राय, पत्रकार नीलम त्रिखा, वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण गुप्ता व दीपक शर्मा की संस्तुति पर जिसमें 6 जिलों के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए है। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए आईएमए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय ने बताया कि जिला अध्यक्ष कैथल रणदीप धानिया, जिला अध्यक्ष सोनीपत वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अम्बाला मनदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष गुरुग्राम प्रवीण शर्मा, जिला अध्यक्ष करनाल विनय विज, जिला अध्यक्ष यमुनानगर
रवींद्र चौहान आदि 6 जिला अध्यक्षों को लेटर जारी कर नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले 9 जिलों के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए है। इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन निरंतर संगठन विस्तार कर रहा है। आईएमए हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गौरव शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी व साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए भी कहा गया। इस मौके पर आईएमए के जिला करनाल से अध्यक्ष विनय विज कहा पत्रकारों के हितों की लड़ाई के लिए यह संस्था एक मील का पत्थर साबित होगा। हमें अपने अधिकारों की लड़ाई को कलम की ताकत के साथ साथ भाईचारे व एकजुटता से लड़ना होगा हम अपने पत्रकारो हित रक्षा व सुरक्षा क लिए हमेशा आगे रहें गे और अपने पत्रकारोंं े साथियोंं के साथ मैं हमेशा कंधे सेेे कंधा मिला कर चलेंगे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top