कांग्रेश के विधायक शमशेर सिंह गोगी द्वारा जरूरतमंद को राशन वितरित किया

Spread the love

कांग्रेश के विधायक शमशेर सिंह गोगी द्वारा जरूरतमंद को राशन वितरित किया
करनाल 18 मई (पी एस सग्गू)
कांग्रेस का हाथ जरूरतमंदों के साथ के वादे पर काम करते हुए कार्यकर्ताओं ने करनाल में खाद्य सामग्री सेवा शुरू की हुई है। मंगलवार को असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी के मार्गदर्शन में अरूण पंजाबी ने यह नेक काम किया। सेक्टर छह साई मंदिर के नजदीक श्रमिकों को आटे के बैग थमाए गए। इस मौके पर विधायक शमशेर सिंह गोगी व अरूण पंजाबी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा यही पाठ पढ़ाया जाता है कि किसी आपदा या दुख की घड़ी में सिर्फ सेवाभाव से काम करना है। ऐसे मौके पर राजनीति कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हर जरूरतमंद व्यक्ति तक राशन व मेडिकल सेवाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। मानव होने के नाते हमें इंसानियत निभानी है। समय की मांग है कि कोरोना महामारी से मिलजुलकर जंग लड़ी जाए। जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए सेवा कार्य जारी रहेगा। उन्होंने सभी सामर्थ लोगों से आग्रह किया कि महामारी के काल में निस्वार्थ होकर काम करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों का अवश्य पालन करें। घर से बाहर तभी निकलें जब बहुत जरूरी हो। मास्क का प्रयोग अवश्य करें। समय-समय पर हाथों को धोएं। सामाजिक दूरी की पालना करें। इस अवसर पर अरुण पंजाबी, जीतराम कश्यप, विनोद ततोरिया व राकेश बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top