इनैलो पदाधिकारियों ने किया अनाज मंडी का दौरा

Spread the love

इनैलो पदाधिकारियों ने किया अनाज मंडी का दौरा

करनाल 24 अप्रैल (पी एस सग्गू)
इंडियन नैशनल लोकदल के पदाधिकारियों ने नई अनाजमंडी करनाल में खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इनैलो जिलाध्यक्ष यशवीर राणा व पदाधिकारियों ने आढ़तियों-किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी। किसानों ओर आढ़तियों ने इनैलो पदाधिकारियों को अवगत कराया कि मंडियों में सरकार द्वारा किए गए दावे सब फेल हो चुके है। जहां उन्हें अब तक बारदाने की समस्या से जुझना पड़ रहा है, वहीं गेहूं का उठान सिस्टम बहुत धीमा बना हुआ है। जिसकी वजह से मंडियों में किसानों को फसल लेकर आने में भी दिक्कत हो रही है।

जिलाध्यक्ष यशवीर राणा ने बताया कि मंडियों में सरकार द्वारा जो दावे किए गए थे, वे धरातल पर फेल नजर आ रहे है। मंडियों में तिरपाल की पूरी व्यवस्था नहीं है, किसानों की मदद के लिए बनाया गया पोर्टल फेल हो चुका है, सही समय पर किसानों की फसलों का उठान नहीं हो रहा, हजारों क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। जब सरकार मंडियों से उठान सिस्टम सही नही पाया गया तो, किसानों के खातों में किस प्रकार पैमेंट जा रही होगी। इसका अंदाजा आसानी से लग सकता है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों का खामियाजा किसानों ओर आढ़तियों को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में तोल सिस्टम ठीक नहीं है, जिसकी जांच की जानी चाहिए।

इस मौके पर किसान सैल के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुटैल, कंवर बुटाना, जयपाल पूनिया, प्रदीप काम्बोज, सुभाष जुंडला, भगवंत सिंह, भरत मढान, सोनिका गिल, संजय जुंडला, ओमप्रकाश सलूजा, बलबीर पूनिया, जयप्रकाश काम्बोज, धर्मबीर पाढ़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top