देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकारा : नायब सिंह सैनी कहा :  लोकसभा चुनाव राष्ट्र की उन्नति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण

Spread the love

देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकारा : नायब सिंह सैनी
कहा :  लोकसभा चुनाव राष्ट्र की उन्नति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण
करनाल 17 मई (पी एस सग्गू)

प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव राष्ट्र की उन्नति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण चुनाव है। 25 मई को बड़ी संख्या में लोग नरेंद्र मोदी को अपना तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनेंगे। करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल एक बड़े अंतर से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को करनाल में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। डीएवी कॉलेज के सामने सतीश कुमार गोयल, महाबीर दल कुंजपुरा रोड पर कैलाश गुप्ता व कृष्ण लाल तनेजा, सेक्टर-9 में अनिल चौहान व ओल्ड चार चमन में मुख्तयार सैनी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि करनाल लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल और विधानसभा उप चुनाव में वे भाजपा का साथ देंगे।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गरीब की मजबूती के लिए काम किया है, किसान की खुशहाली के लिए काम किया है। गरीबों के बच्चे पढ़ लिखकर बिना खर्ची पर्ची के सरकारी नौकरी लग रहे हैं। यह सभी कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हुए हैं। जिससे आज देश और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को अपना साथ और आशीर्वाद दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर है। कांग्रेस 60 सालों में देश में किसी भी वर्ग का भला नहीं कर पाई। जनता ने कांग्रेस की नीतियों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि घमंडियां गठबंधन के जितने भी नेता हैं केवल झूठ बोलने का काम करते हें। कांग्रेस शासित प्रदेशों में जब बेटियों पर अत्याचार होते हैं तो कोई नहीं बोलता लेकिन। इनकी जुबान पर ताले लग जाते हैं। यहां पर ये लोगों को उकसाने का काम करते हैं। लेकिन अब जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। शुरू से ही कांग्रेस की नीतियां देश को कमजोर करने की रही हैं। कांग्रेसियों के दोहरे चेहरे हैं और जनता उनको पहचान चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब हरियाणा में पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से बहुत पुराना नाता है और हरियाणा से उनका गहरा लगाव है। वे हरियाणा के लोगों को अपना परिवार मानते हैं। लंबे समय पर मोदी जी हरियाणा में रहे और यहां के लोगों से जुडे रहे हें। वे हरियाणा को बहुत नजदीक से समझते हैं। पिछले 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में जबरदस्त काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंबाला व सोनीपत के गोहाना में मोदी जी का कार्यक्रम होने जा रहा है। प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत होगी और करनाल से मनोहर लाल बडे अंतर से जीत दर्ज करेंगे। करनाल विधानसभा उप चुनाव में भी कमल खिलेगा और करनाल का विकास निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जगमोहन आनंद, निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता, प्रवेश शर्मा, विजय सेतिया, विपिन गुप्ता, डा. रामपाल सैनी, संजय बठला, ज्ञान अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top