Spread the love

जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही सरकार : नायब सैनी
करनाल प्रोपर्टी डीलर्स एसोसिएशन ने किया जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री ने करनाल में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की

करनाल, 20 अप्रैल(पी एस सग्गू)

प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता को सुविधा देना सरकार का दायित्व है। सरकार लगातार जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। देश को आजाद हुए 77 सात बीत गए, लेकिन 2014 से पहले देश जिस गति से आगे बढऩा चाहिए था, जिस गति से देश का विकास होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया था। जिस दिन से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, हमारा देश आज कितना आगे निकल चुका है। यह जनता के सामने हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को करनाल के सेक्टर-8 में करनाल प्रोपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान एवं भाजपा अर्बन मंडल के उपाध्यक्ष गौरव खुराना की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर करनाल प्रोपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा सीएम को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया। एसोसिएशन की ओर से सीएम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षो में यह परिवर्तन आया है कि भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था, लेकिन अब 5वें स्थान पर भारत का नाम है। आज पूरी दुनिया में भारत का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। भारत 10 वर्षो में बहुत आगे निकल गया है। देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता के आशीर्वाद की जरूरत है। मोदी जैसा नेतृत्व सैकडों वर्षो बाद देश को मिला है, जिसने देश को एक नई दिशा व नई दशा दी है।
सीएम ने कहा कि 2014 से पहले दुनिया बोलती थी हम सुनते थे, अब भारत बोलता है दुनिया सुनती है। यह केवल नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है। 2014 से पहले और 2024 के बीच का अंतर आज साफ  दिखाई देता है। मनोहर लाल ने दिन-रात एक करके प्रदेश की सेवा की है। अब यह जिम्मेदार मुझे मिली है। प्रदेश में विकास की गति नहीं रूकेगी। जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा काम करने वाली सरकार है। उन्होंने उपस्थित जन से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का साथ दें।
इसके अलावा सीएम नायब सिंह सैनी भाजपा कार्यकर्ता गोविंद शर्मा व नरेंद्र बाम्बा के निवास पर भी पहुंचे। उन्होंने आगामी लोकसभा व करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर भाजपा का साथ देने का वायदा किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, निवर्तमान मेयर रेनू बाला गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन आनंद, संजय बठला, महामंत्री सुनील गोयल, राजबीर शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व पार्षद वीर विक्रम, करनाल प्रोपर्टी डीलर्स एसोसिएश से शैलेंद्र कत्याल, ललित बंसल, नितिन लखनपाल, राकेश छाबडा, कपिल खट्टर, गौरव वर्मा, संदीप कुमार, राधेश्याम चावला, चंदगी राम, शक्ति केद्र प्रमुख अर्बन मंडल रामकुमार शर्मा, सारस्वत ब्राह्मण सभा के प्रधान अशोक कुमार, कैशियर रमेश कुमार, पूर्व प्रधान एवं रिटायर्ड डीएसपी सुभाष चंद्र और उपप्रधान एसपी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top