हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को निराशाजनक  -त्रिलोचन सिंह

Spread the love
हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को निराशाजनक  -त्रिलोचन सिंह
करनाल 23 फरवरी( पी एस सग्गू)
 करनाल कांगे्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर हैं, लेकिन बजट में इसके बारे में कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम ने किसानों के कर्ज का ब्याज और पैनल्टी माफ करने की घोषणा की है, यह मात्र चुनावली लालीपॉप है। अगर हरियाणा सरकार वास्तव में किसानों की हितेषी होती तो उन्हें दिल्ली कूच करने से नहीं रोका जाता। हरियाणा की सीमाओं को सील न किया जाता है। किसान आंदोलन के दौरान कई किसानों की मौत की खबरें आई हैं, लेकिन मुख्यमंत्री चुप्पी साधे रहे। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों को भाजपा ने आज तक पूरा नहीं किया। ऐसे में नई घोषणाएं भी कोरा झूठ साबित होंगी। मनोहर सरकार ने हमेशा झूठे वादे करके जनता को गुमराह करने का काम किया है। त्रिलोचन सिंह ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा का यह बजट भाजपा के लिए आखिरी बजट साबित होगा। आने वाला समय कांग्रेस का है और जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपने के लिए तैयार बैठी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top