रमेश सैनी को विद्यावाचस्पति से किया अलंकृत विक्रम शिला विद्या पीठ भागलपुर ने सुदीर्घ हिंदी सेवा, सारस्वत साधना, कला के क्षेत्र में सेवा के लिए किया सम्मानित

Spread the love

रमेश सैनी को विद्यावाचस्पति से किया अलंकृत
विक्रम शिला विद्या पीठ भागलपुर ने सुदीर्घ हिंदी सेवा, सारस्वत साधना, कला के क्षेत्र में सेवा के लिए किया सम्मानित
करनाल,15 फरवरी(पी एस सग्गू)

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव किसान नेता राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार लेखक, कालम लेखक रमेश सैनी को ईशीपुर बाराहाट भागलपुर विहार में स्थित विक्रम शिला विद्या पीठ ने विद्यावाचस्पति की उपाधि से अलंकृत किया हैं। उन्हें यह सम्मान उनकी सुदीर्घ हिंदी सेवा, सारस्वत साधना, कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलव्धियों शैक्षिक प्रदेश, महनीय शोध कार्यों तथा राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के लिए दिया गया हैं। यह उपाधि उन्हें विद्यापीठ के कुलपति ने प्रदान की। इस उपाधि को पीएचडी के समकक्ष माना जाता हैं। इससे पहले रमेश सैनी को हरियाणा सरकार ने पत्रकारिता के लिए लाइफ एचीवमैंट अवार्ड के साथ महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया था। उन्हेें करनाल जिला प्रशासन ने भी सम्मानित किया था। रमेश सैनी लंबे समय तक लेखन समाचार पत्रों में राजनीतिक सामाजिक और किसानों से संबंधित विषयों पर स्तंभ और कालम लिखते रहे हैं। उनका किसान राजनीति सामाजिक विषयों पर बेहतर लेखन रहा हैं। उनकेी इस उपलब्धि पर उन्हें कई संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बधाई दी हैं। वह स्वतंत्रता सैनानी परिवार से रहे है। उन्होंने राजनीति में इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस में रहे हैं। वह युवा कांग्रेस और कांग्रेस में कई प्रदेश और जिलों के साथ राष्टीय पदों पर रहे हैं। उन्होंने किसानों पिछड़ों और दलितों के साथ अल्पसंख्यकों की समस्याओं को अपने लेखन के माध्यम से उठाया हैं। समय समय पर वह समाचारपत्रों में लिखते रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top