घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान व संकल्प पत्र  की जानकारी देते हुए इस अभियान की शुरुवात : -सुमिता सिंह

Spread the love

घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान व संकल्प पत्र  की जानकारी देते हुए इस अभियान की शुरुवात : -सुमिता सिंह
करनाल 15 फरवरी (पी एस सग्गू)

करनाल की पूर्व विधायिका सुमिता सिंह ने घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान व संकल्प पत्र  की जानकारी देते हुए इस अभियान की शुरुवात की  उन्होंने कहा कि इस अभियान के उद्देश्य घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों व कांग्रेस पार्टी से जोडने का आह्वान किया  सुमिता सिंह पूर्व विधायक  करनाल के निवास स्थान पर  विनोद उर्फ तब्बू के नेतृत्व में  भारी  संख्या में नौजवान  साथियों ने कांग्रेस में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए इस मौके पर नौजवान  साथियों ने भारी संख्या में युवा परवीन,सोनू,अमन, लक्की, गौरव, रजत, करण, सैंडी,योगी,शंकर  आदि कांग्रेस में शामिल हो गए। नए सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर  सुमिता सिंह ने कहा की कांग्रेस  का परिवार निरंतर बढ़ रहा है सुमिता सिंह ने विश्वास दिलाया कि उनको पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा उन्होंने  कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर  फेल है चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची है                                                      सुमिता सिंह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा कार्यकाल के 9 साल में कांग्रेस के मुकाबले 5 गुणा कर्ज,चार गुना महंगाई,तीन गुना बेरोजगारी और दोगुना अपराध, भ्रष्टाचार बडा है   9 साल में हर व्यक्ति ठगा हुआ महसूस कर रहा है इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2014 में यह प्रदेश प्रति व्यक्ति आय ,प्रति व्यक्ति निवेश, कानून व्यवस्था में ,नौकरी देने में, खेल खिलाड़ियों में नंबर वन पर था मगर आज बेरोजगारी, अपराध ,महंगाई और नशे, खेल खिलाड़ियों की बदहाली में नंबर वन पर है यह सरकार काम करना नहीं काम फसाना  और लोगों का ध्यान का भटकाना जानती है सरकार ने लोगों को परिवार पहचान पत्र ,प्रॉपर्टी आईडी ,मेरी फसल मेरी ब्यूरो के झंझट में फसा दिया है इस सरकार का एक ही काम है गरीब का राशन काटो ,बुजुर्गों की पेंशन काटो 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कहने वालों ने लागत दुगनी से ज्यादा कर दी खाद कीटनाशक का भाव बढ़ा दिया और तो और खाद का रेट भी बढ़ा दिया वजन भी घटा दिया उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बुजुर्गों को ₹6000 पेंशन रसोई गैस सिलेंडर ₹500 देंगे हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे प्रदेश में 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं इन पर पक्की भर्ती शुरू की जाएगी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम, गरीबो के लिए पीला राशन कार्ड, पोर्टलो के झंझट खत्म करेंगे किसानों को एम. एस. पी की गारंटी देंगे  इस अवसर विनोद,रणबीर सिंह,बिन्नी,अशोक आदि मौजूद रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top