किसानों व मजदूरों के मददगार थे प्रेम सिंह कादियान: युद्धवीर सिंह उत्तर हरियाणा के सबसे बड़े प्रगति शील किसान प्रेम सिंह कादियान को दी हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि 

Spread the love
किसानों व मजदूरों के मददगार थे प्रेम सिंह कादियान: युद्धवीर सिंह
उत्तर हरियाणा के सबसे बड़े प्रगति शील किसान प्रेम सिंह कादियान को दी हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि
करनाल  30 जनवरी (पी एस सग्गू)  करनाल ही नहीं उत्तर हरियाणा के सबसे बड़े प्रगतिशील किसान चौधरी प्रेम सिंह कादियान किसानों व मजदूरों के हर समय के मददगार थे। उनकी मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहते थे। यह बात उत्तर भारत के बड़े किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव  युद्धवीर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि कादियान परिवार इस क्षेत्र का सबसे बड़ा जमींदार परिवार हैं। इस परिवार का किसान राजनीति में अतुलनीय योगदान हैं। वह जाट धर्मशाला में आयोजित शोकसभा और रस्म पगड़ी कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर डाक्टर वकीलों, राजनेताओं धार्मिक सामाजिक संगठनों पत्रकार और साहित्यिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री कादियन की तस्बीर पर पुष्प अर्पित किए। यहां उल्लेखनीय है कि प्रेम सिंह कादियान का पिछले दिनों निधन हो गया था। वह 99 वर्ष के थे। उनके परिवार में चार पीढिय़ा एक साथ रह रही हैं। युद्धवीर सिंह ने कहा कि उनकी विरासत को उनका छोटा बेटा मैहताव पूरी तरह संभाल रहे है। वह भारतीय किसान यूनियन के माध्यम से किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस अवसर पर स्वामी सम्पूर्णानंद ने कहा कि प्रेम सिांह का परिवार आर्य समाज की विचारधरा का था। उन्होंने सामरा जीवन लोगों की भलाई में लगाया। उन्होंने कहा कि प्रेम सिंह ने अपने परिवार को धार्मिक कार्यों में लगाया। उन्का दानी स्वभाव लोगों को उनकी तरफ ले जाता था। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि  इस क्षेत्र के सबसे बड़े गन्ना उत्पादक थे। उनका परिवार करनाल में सबसे बड़ा परिवार था। उन्होंने पहली बर गन्ने की उन्त खेती की। उसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में आलू की उन्नत खेती शुरू की। उन्होंने किसानों की बेहतरी के लिए काफी काम किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुमिता सिंह ने कहा कि  चौधरी प्रेम सिंह के परिवार से उनका पारिवारिक नाता रहा हैं। उनके पिता ने प्रेम सिंह जी के साथ मिल कर कारौवार किया था। पूर्व विधायक  नरेंद्र सिंह सांगवान ने कहा कि प्रेम सिंह जी की परंपरा को आगे बढ़ाने में उनके छोटे पुत्र मेहताब सिंह कादियान भारतीय किसान यूनियन के माध्यम से किसानों की आवाज उठा रहे हैं। मेयर रेनू वाला गुप्ता ने कहा कि चौधरी प्रेम सिंह ने  उस समय ट्रैक्टर से खेती शुरू की थी जब हरियाणा में गिने चुने लोगों के पास टैक्टर हुआ करते थे। उनके पास सत्तर के दशक में आयशर ट्रैक्टर की ऐजेंसी थी। जाट सभा के पूर्व प्रधान जोगिंदर लाठर ने कहा कि प्रेम सिंह कादियान आर्य समाज विचार धारासे प्रभावित रहे। वह महर्षि दयानंद के अनुयायी थे। उन्हें प्रगतिशील खेती के लिए कई बार सरकारों द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्हें करनाल की शुगर मिल ने गन्ने की अधिक और गुणवत्ता पूर्ण पैदावार के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ब्रज शर्मा ने कहा कि  प्रेम सिंह कादियान एक अच्छे इंसान थे। यहां पर इतनी बड़ी हाजरी इस बात की परिचायक हैं कि उनका परिवार कितना लोगों से जुड़ा हुआ था। शमशेर सिंह संधु ने कहा कि जाट धर्म शाला को जगह दिलवाने और आर्थिक योगदान के क्षेत्र में श्री प्रेम सिंह के परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इससे पहले यहां आने वालों ने प्रेम सिंह जी की तस्बीर पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान विरेंद्र पहल एडवोकेट,हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष आजाद सिंह, इनैलो नेता जयपाल पूनिया,कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह, जोगिंदर चौहान, रमेश सैनी, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top