कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धान पर 12 प्रतिशत टेक्स लगाए जाने के विरोध में किसानों के साथ मिलकर जिला सचिवालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

Spread the love
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धान पर 12 प्रतिशत टेक्स लगाए जाने के विरोध में किसानों के साथ मिलकर जिला सचिवालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

करनाल 20 अक्तूबर (पी एस सग्गू)
करनाल कांग्रेस के  कार्यकर्ताओं ने धान पर 12 प्रतिशत टेक्स लगाए जाने के विरोध में किसानों के साथ मिलकर जिला सचिवालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसान व कांग्रेस नेता रघबीर संधु की अगुवाई में कार्यकर्ता भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सचिवालय पहुंचे, जहां तहसीलदार को केंद्रीय कृषि मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धान की होली जलाकर विरोध जताया गया। सरकार की ओर से मिल मालिकों पर धान की खरीदारी पर 12 प्रतिशत टेक्स लगाया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राइस मिलर, किसान और आढ़ती आपस में व्यापार करते हैं। धान पर टेक्स लगाए जाने का सीधा नुकसान किसानों को होगा। किसानों और राइस मिल मालिकों को आपस में लड़वाने की साजिश सरकार रच रही है। कांग्रेस मांग करती है कि यह टेक्स तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छोटे किसानों जब अपनी फसलों को कर्मिशयल वाहनों से मंडी में लेकर आते हैं तो उनके चालान काट दिए जाते हैं। यह सरासर अन्याय है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। किसानों को इस पोर्टल के माध्यम से चूना लगाया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले इस पोर्टल को बंद किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोंकझोंक भी हुई।
प्रोफेसर भर्ती घोटाला भी उजागर किया
कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भर्ती घोटाले को उजागर करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि हरियाणा की गठबंधन सरकार में घोटाले लगातार हो रहे हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों की भर्ती में बड़ा घोटाला हो रहा है। सरकार ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया और कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। राज्यपाल से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की गई।
ये कांग्रेस नेता प्रदर्शन में रहे शाामिल
इस अवसर पर करनाल प्रभारी एवं पूर्व विधायक लहरी सिंह, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पीसीसी सदस्य राजेश वैध, पूर्व कार्यकारी प्रधान अशोक खुराना, महिला प्रधान उषा तुली, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, पार्षद पप्पू लाठर, कांग्रेस नेत्री रानी कांबोज, अंशुल लाठर, हरीराम साबा, प्रवक्ता ललित अरोड़ा, डा. गीता, जागीर सैनी सेवादल, प्रवक्ता रजत लाठर, सुरेंद्र कालेखां, संतोष तेजान, सुषमा नागपाल, नीलम मल्होत्रा, सुरेंद्र गौड, सपरंच सतपाल जाणी, रोहित जोशी, डा. जय सिंह, दया प्रकाश, सुरेंद्र कटाबाग, सोनी कुटेल, राज भारद्वाज, राजिंद्र पप्पी, दलबीर सिंह, अशोक कांबोज, डा. नारंग, जरनैल सिंह, कर्मपाल सिंह, हरद्वारी लाल, गगन मेहता व मधु सहित सैंकड़़ों किसान नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top