Spread the love
सिख वोटर फार्म मे संसोधन करवाने पर सिख संगत ने अंग्रेज सिंह पन्नू को सम्मानित किया
सिख समुदाय सचेत रहे गलत व्यक्ति का वोट नहीं बने – सुखविंदर सिंह
करनाल 20 अक्टूबर ( पी एस सग्गू)
 हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावो मे वोटर बनबाने के लिए फार्म मे संसोधन के लिए प्रदेश भर मे सिख संगत ने  हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रवंधक कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव अंग्रेज  सिंह पन्नू का अभिनदंन किया है। गुरु ग्रंथ साहब सत्कार सभा हरियाणा के प्रधान सुखविंदर सिंह खालसा ने करनाल मे अंग्रेज सिंह पन्नू एडवोकेट का सिख संगत ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। सिख संगत मे फार्म के संसोधन को लेकर खुशी व्याप्त है। पूर्व महासचिव अंग्रेज सिंह पन्नू  ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रवंधक कमेटी के वोटर के लिए फार्म मे संसोधन के लिए लडाई अंत तक लडी। उन्होंने हाई कोर्ट मे याचिका दायर की। उन्होंने श्री अकाल तख्त के साहिवान के सामने प्रार्थना की। उसके बाद उन्हे इस मुहिम मे सफलता मिली। अंत मे पुराने फार्म रद्द कर फार्म मे संसोधन किया।  श्री अकाल तख्त के आदेश के बाद  हरियाणा सरकार को फार्म मे संसोधन किया। उन्होने कहा कि सिख समुदाय की जीत है। अब केवल वही वोटर बनेगा जिसकी पूर्ण आस्था  गुरु ग्रंथ सहेव मे होगी। वह दस गुरुओ के सिवाय किसी को गुरु नहीं मानेगा। उन्होंने कहा कि अब खालिस सिख ही वोटर बन पायगा। इस अवसर पर अंग्रेज सिंह  पन्नू ने कहा कि सच को सभी को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके अभियानं शुरू करने से पहले यह लोग कहाँ थे। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती है कि  सिख समुदाय की गरिमा बड़े। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रवंधक् कमेटी के लोगो को यदि जानकारी होती तो इतनी बडी गलती नहीं होती। उन्होने कहा कि अब सिख  समुदाय के लोग सचेत रहे किसी गलत को वोटर नहीं बनने दे। इस अवसर पर सिंह सभा गुरुद्वारा प्रेम नगर के प्रधान सरदार वलविंदर् सिंह संधू, सुखविंदर सिंह खालसा प्रधान श्री गुरु ग्रंथ सत्कार सभा  हरियाणा के प्रधान , हरदीप सिंह, वरिंदर् सिंह, वघेल सिंह बांसा, हरपल सिंह सिरसा ने भी जानकारी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top