बिगड़ते पर्यावरण पर चिंता जताई पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण प्रदूषण से मानव जीवन पर मंडराता खतरा, कारण एवं निवारण विषय पर हुआ सैमीनार

Spread the love

बिगड़ते पर्यावरण पर चिंता जताई पर्यावरण प्रेमियों ने
पर्यावरण प्रदूषण से मानव जीवन पर मंडराता खतरा, कारण एवं निवारण विषय पर हुआ सैमीनार
करनाल 19 जुलाई (पी एस सग्गू)

सहारनपुर के स्काईलार्क होटल में आयोजित लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजि0 सहारनपुर शाखा द्वारा पर्यावरण प्रदूषण से मानव जीवन पर मंडराता खतरा, कारण एवं निवारण विषय पर आयोजित नार में वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी को विनाश से बचाने के लिए हमें स्वयं मिलकर पर्यावरण को बचाना होगा. मी प्राणियों का अस्तित्व पृथ्वी पर बचेगा।  गत दिवस अम्बाला रोड स्थित होटल स्काईलार्क में आयोजित सेमिनार / सम्मान समारोह में बोलते हुए नगर निगम, सहारनपुर के महापौर बा0 अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से दिन प्रतिदिन पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है, उससे सम्पूर्ण सृष्टि का अस्तित्व खतरे में है। इसके लिए सभी को सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रयास करने होंगे। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब हम प्रकृति द्वारा उपलब्ध कराये गये संसाधनों का उपयोग कर रहे है तो प्रकृति का संरक्षण करना भी हमारा दायित्व है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से पौधा रोपण करने के साथ ही उसका संरक्षण करने का भी आहवान किया। प्रकृति कुंज के आचार्य एवं पर्यावरणविद राजेन्द्र अटल का कहना था कि हम सभी छोटे-छोटे प्रयास करके भी पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारी मात्रा में रसायन युक्त कीटनाशकों के निरंतर प्रयोग से हमारी जमीन भी प्रदूषित हो रही है। इस पर हमें गहन चिंतन करना होगा। बागपत से आये पर्यावरण विद् एवं एनवायरमेन्ट एण्ड सोशल रिसर्च आर्गेनाइजेशन के निवेशक संजय राणा ने पृथ्वी पर जीव को उत्पत्ति से लेकर वर्तमान समय तक के पर्यावरण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पर्यावरण का प्रदूषण भयंकर स्थिति में पहुंच चुका है, यदि शीघ्र ही इसके लिए सामूहिक प्रयास न किया गया तो सम्पूर्ण विनाश होना तय है पाँव धोई समिति के सदस्य एडवोकेट अमीर खान ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने की पहल हमें स्वयं से करनी होगी तभी सकारात्मक परिणाम सामने आयेंगे। पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ओ0पीठ सागर ने कहा कि मानव स्वार्थवश प्रकृति का अत्याधिक दोहन कर रहा है, जिससे पृथ्वी से तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है तथा वायु मण्डल की ओजोन परत नष्ट हो रही है। यदि जल्दी ही पर्यावरण संरक्षण के उपाय नहीं किये गये तो दुनिया में हाहाकार मच जायेगा। बिजनौर मांगेराम चौहान ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाकर ही हम भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य योगेश दहिया ने कहा कि फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए जब रसायनों का अत्यधिक प्रयोग किया जाता है तो उत्पादन की मात्रा तो बढ़ती है. लेकिन उत्पाद की गुणवत्ता घट जाती है। साथ ही रसायनों का प्रयोग जमीन को भी बंजर बनाता है। इण्डियन से के निर्देशक सुधाकर अग्रवाल ने सभी नागरिकों से पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। सी0आई0एस0 सहारनपुर के अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी ने कहा कि वैज्ञानिकों एवं सरकारों को ऐसे उपाय खोजने होंगे, जिससे कि उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ ही पर्यावरण भी स्वच्छ बना रहे। जैन समाज के अध्यक्ष एवं सिविल डिफेन्स के चीफ वार्डन राजेश जैन ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए जो भी उपाय किये जा सकते है, वे हमें स्वयं से प्रारम्भ करने होगे। हम सबको पौधा रोपण के साथ ही उनके संरक्षण का भी दायित्व उठाना होगा सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण की स्वच्छ बनाये रखने की जिम्मेदारी सरकारों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भी है। हमे सरकारी प्रयासों के भरोसे न रहकर प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देना होगा, तभी हम पृथ्वी को विनाश से बचा सकते हैं। उक्त वक्ताओं के अलावा एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष खुशीद आलम, शैलेन्द्र जैन (करनाल), ब्रहम कुमारी बहन नैन्सी, डा0 रवि शरन शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में काफी संख्या में विभिन्न किस्मों के पौधे भी वितरित किये ।

सेवा और पत्रकारिता के लिए किया सम्मानित
इस अवसर पर लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम, वन्दना अवस्थी, कदम सिंह, जितेन्द्र वर्मा, साकिब हुसैन, शाहरू खान, विजय आनन्द वर्मा, रवि शर्मा, संजय पाण्डे, मी0 इनाम खां, विश्व बन्धु शास्त्री, अजमतुल्ला खां हरेन्द्र मलिक, साजिद खान, अमित गोयल, तस्लीम आलम, सादिक चौधरी अमित सिंघल, रविन्द्र राणा, रामकुमार कश्यप, अनिल भाटिया, स0 राजेन्द्र सिंह, युसूफ त्यागी, अखिलेश कुमार सिंह, मी0 फईन, पंकज कुमार जनोद पवन शर्मा, स0 पलविन्दर सिंह सग्गू प्रभाकर पाण्डे, डा0 रविन्द्र सिंह जोदान के साथ ही सहारनपुर के श्याम कुमार सैनी, मुकेश शर्मा एडवोकेट, श्रीमती माधवी शर्मा, सर्विष्ठ गुप्ता, अनीस सिद्दकी, सुरेश कुमार एडवोकेट अमीर खान, संजय राणा, पार्षद ज्योति अग्रवाल, कु0 छवि, भूपेन्द्र शर्मा, राजकुमार धनकर, रमेश चन्द्र छबीला अशोक शर्मा, रवि बक्शी, रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी शीशपाल सिंह विपिन कौशिक, चन्द्र प्रकाश बूढ़ा कोटी, गुरप्रीत मम्बर इन्तखाब आजाद, डा0 रवि शरण शर्मा, रजत मित्तल, रवि गुप्ता राजकुमार सैनी, सी0आई0एस0 [सहारनपुर के संजय कपूर, रवि टण्डन, संजय गुप्ता, अमित चौधरी स0 एच0एस0 वा सुनील कुमार, ललतेश उपाध्याय पंकज गर्ग आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुषमा बजाज, मुकेश गुप्ता, विनोद बागला. महेश अग्रवाल, एस0एम0 वासिल, एडवोकेट साजिद सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश शाह एवं जेएम) गांधी ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top