बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में हरियाणा नंबर वन : महेंद्र राठी

Spread the love
बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में हरियाणा नंबर वन : महेंद्र राठी
करनाल 29 जून (पी एस सग्गू)
यूं तो कांग्रेस व अन्य दलों की सरकारों ने बारी बारी हरियाणा में उन के  शासन के दौरान  युवाओं से धोखा किया  है।  परंतु बीजेपी की वर्तमान सरकार ने युवाओं के साथ बहुत बड़ा छल किया है।  हरियाणा में बेरोजगारी आज चरम सीमा पर है । यह बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र राठी ने एक जारी बयान में कही है।  उन्होंने बताया कि हरियाणा में विशेषकर युवाओं में बेरोजगारी की दर 37% से ज्यादा है । जबकि देश के छोटे-छोटे प्रदेशों में यह दर बहुत नीचे है।  बात  कर्मचारियों की की जाए तो  संख्या 3.30 लाख से ज्यादा होनी चाहिए।  जबकि कर्मचारियों की हरियाणा में संख्या  केवल 2.50 लाख के लगभग है।  1.88 लाख  से जयादा पद  खाली पडे  हैं।  इस कारण से जनता के समय पर  काम नहीं हो पाते हैं ।  महेंद्र राठी ने कहा कि युवाओं से हर कदम पर  छल किया जा रहा है।  कभी परीक्षा के नाम पर, कभी एलिजिबिलिटी टेस्ट के नाम पर।  मोटी मोटी फीस  वसूल की जाती है,  प्रतियोगिताओं के सेंटर दूर जिलों में दिए जाते हैं और फिर  दस्तावेज चेकिंग या अन्य कारणों से बार-बार परीक्षाएं रद्द कर दी जाती हैं । महेन्द्र राठी ने बताया कि आज प्रदेश में लगभग 25 लाख युवा बेरोजगार हैं।  प्रदेश का युवा आज नौकरी की आस में  उम्मीदें खो चुका है और गलत रास्तों पर जा रहा है । यह प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है । महेंद्र राठी ने आगे कहा कि इसी प्रकार हरियाणा प्रदेश में भ्रष्टाचार की बात की जाए तो हमारा सिर शर्म से झुक जाता है। आज हरियाणा में हर दफ्तर,  हर विभाग में,  प्रदेश के कण-कण में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।  इन सबके लिए वर्तमान प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए आज पूरे प्रदेश में  चिन्हित स्थानों पर प्रदर्शन किया जा रहा है।  आम आदमी पार्टी  हरियाणा की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देकर युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार देने का मन बना चुकी है।  इसके लिए व्यवस्था परिवर्तन किया जाना अति आवश्यक है।  महेंद्र राठी ने कहा कि आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी हरियाणा की सत्ता में आकर हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देगी जिसमें हर हाथ  को काम विशेषकर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top