पत्रकार आकर्षण उप्पल पर दर्ज हुआ मुकदमा रद्द हो, तहसीलदार पर दर्ज हो केस : त्रिलोचन सिंह

Spread the love
पत्रकार आकर्षण उप्पल पर दर्ज हुआ मुकदमा रद्द हो, तहसीलदार पर दर्ज हो केस : त्रिलोचन सिंह
करनाल : 9 मई( पी एस सग्गू)
करनाल के पत्रकार आकर्षण उप्पल पर दर्ज हुए मुकदमे को रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लेकर जिला सचिवालय पहुंचे। जिला प्रशासन मुर्दाबाद और पत्रकारों का शोषण बंद हो के नारे लगाए गए। सीएम मनोहर लाल के नाम ज्ञापन डीसी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार आकर्षण उप्पल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना गलत है। उन्होंने जनता की आवाज उठाने का काम किया। ऐसा कोई अपराध नहीं किया कि उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और देर रात तक गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी भी नहीं दी गई।
जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि खट्टर सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की आवाज को दबाने का कुप्रयास किया जा रहा है। सीएम सिटी भ्रष्टाचार का हब बन चुकी है। अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं रही। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। सीएम के इर्द गिर्द काम करने वाले अधिकारी मुख्यमंत्री की छवि को खराब कर रहे हैं। सीएम अपनी छवि को बचाने के लिए मीडिया को टारगेट कर रहे हैं।
रघबीर संधु, जयपाल मान, अशोक खुराना, उषा तुली, मनिंद्र शंटी, कृष्ण बसताड़ा व पप्पू लाठर ने कहा कि तहसील में काम करवाना जनता के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पत्रकार आकर्षण उप्पल तहसील में जनता की आवाज उठाने के लिए रिपोटिंग कर रहे थे। तहसीलदार मेडम ने उनके सवालों का जवाब नहीं दिया। बाद में झूठा केस दर्ज करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि डब्लयूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया और पत्रकार को पुलिस ने बिना मामले की जांच किए ही हिरासत में ले लिया। आकर्षण उप्पल को जांच में शामिल किया जा सकता था। करनाल पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई में लोगों में भारी रोष है। लोग अब जाग चुके हैं और शहर की जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
इस अवसर पर जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, जयपाल मान, उषा तुली, मनिंद्र शंटी, कृष्ण बसताड़ा, नपिंद्र मान, पप्पू लाठर, सतपाल जाणी, जोगिंद्र चौहान, रानी कांबोज, अमरजीत धीमान, प्रमोद शर्मा, विनोद तितोरिया, सुरजीत सैनी, गगन मेहता, धर्मपाल कौशिक, संतोष तेजान, सुखबीर सिंह पूर्व पार्षद, ठाकुर दास पूर्व पार्षद, हरद्वारी लाल पूर्व पार्षद, रोहित जोशी, जोगा अघी, पृथ्वी भाट, सुषमा नागपाल, अनिल शर्मा सेवादल, जागीर सैनी, जरनैल सिंह, सोनी कुटेल, रोहताश पहलवान, सिराज चौधरी, रामेश्वर वाल्मीकि, दलबीर चौधरी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top