शहर की दरबारा कॉलोनी में देर रात लगभग ढाई बजे बंदूक की नोक पर एक परिवार को लगभग एक घंटा बंधक बनाकर लगभग 4 लाख 80 हजार रूपये की नगदी और गहनों की लूटपाट

Spread the love

शहर की दरबारा कॉलोनी में देर रात लगभग ढाई बजे बंदूक की नोक पर एक परिवार को लगभग एक घंटा बंधक बनाकर लगभग 4 लाख 80 हजार रूपये की नगदी और गहनों की लूटपाट

करनाल 4 मई ( पलविंदर सिंह सग्गू) 

संद शहर की दरबारा कॉलोनी में देर रात लगभग ढाई बजे बंदूक की नोक पर एक परिवार को लगभग एक घंटा बंधक बनाकर लगभग 4 लाख 80 हजार रूपये की नगदी और गहनों की लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति जब इसका विरोध किया तो उसके सिर पर तलवार से वार कर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने फायर करने की भी कोशिश की, लेकिन गनीमत रही फायर नहीं हुआ और रोंद बहार ही गिर गया। सुचना के बाद थाना प्रभारी बलजीत सिंह व् सीआईए टीम मोके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वही डीएसपी गौरव फोगाट व एफएसएल की टीम मोके पर पहुंची और जरुरी साक्ष्य जुटाये।

पीड़ित दीपक कुमार ने बताया कि उसकी बाजार में सुनार की दुकान है। देर रात घर आने के बाद उसने घर का अंदर से ताला लगाया और घर में हर रोज की तरह सो गए। लेकिन करीब ढाई से तीन बजे के बिच चार बदमाशों ने पहले गेट के साइड से नटबोल्ट खोलकर साइड से एंट्री कर गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। अचानक घर के अंदर आते ही बदमाशों ने उसके ऊपर बंदूक तान दी और पुरे परिवार को बंधक बना कर चोरी करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया वह लगातार गालिया निकालते रहे और वारदात को अंजाम देते रहे।
पीड़ित दीपक कुमार ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसते ही बच्चों के साथ सभी को बंधक बना लिया।  फिर बच्चो को गन प्वाईंट पर लेते हुए कहा कि जल्दी पैसे और गहने निकालो अन्यथा गोली मार देंगे।  यह सुनते ही स्वजन डर गए।  जिसके बाद बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया और बार बार गाली देते रहे।  बदमाशों ने घर की अलमारियों, बेड और अन्य सभी जगह ढूंढ ढूंढकर सारे गहने और पैसे निकालकर लेकर फरार हो गए।
नगरपालिका द्वारा करोडो रुपए खर्च कर लगाये गए थे कैमरे :
विवेक बत्रा ने कहा कि शहर में इतनी बड़ी वारदात हो गई है।  लेकिन बदमाशों का अभी तक कोई पता नहीं चला। नगरपालिका द्वारा करोडो रुपए खर्च कर कैमरे लगाये गए थे। लेकिन कैमरे महज दिखाने के लिए लगाये गए है जिनमे से आधे से ज्यादा ख़राब पड़े हुए है। शहर की सुरक्षा राम भरोसे है।
थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि वारदात की सुचना के तुरंत बाद मोके पर पहुंचकर जायजा लिया गया।  सीआईए टीम भी मोके पर पहुंची है।  सभी जरुरी साक्ष्य जुटाये जा रहे है। परिवार द्वारा लगभग 5 लाख हजार रूपये और गहने की बात कही गई है।  जिसकी जांच जारी है।  बहुत जल्द आरोपितों की गिरफ़्तारी की जायेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top