कांग्रेस सेवा दल की परंपरा के तहत महीने के आखिरी रविवार को कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Spread the love

 

कांग्रेस सेवा दल की परंपरा के तहत महीने के आखिरी रविवार को कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

करनाल 30 अप्रैल( पी एस सग्गू) 

कांग्रेस सेवा दल की परंपरा के तहत महीने के आखिरी रविवार को कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, हरियाणा प्रभारी राजबीर मराठा व प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जाता है।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव जोगिंद्र चौहान, शहरी जिला प्रधान अनिल शर्मा व ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा ने कार्यकर्ताओं को सेवादल के मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा दल की शुरुआत 1924 में एनएस हार्डिकर ने आंध्र प्रदेश के काकिनाडा में की थी। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस सेवा दल के पहले चेयरमैन बनाए गए। आजादी की लड़ाई में शामिल कांग्रेस के बड़े नेता इसके सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि सेवा दल के स्वयंसेवक गांधी टोपी पहनने और उनके विचारों पर चलने के लिए जाने जाते हैं। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान का गायन किया गया।
इस अवसर पर उपप्रधान प्रशोत्तम चौरा, सुरजीत सिंह, सुरेंद्र गौड़ विंग कमांडर, महासचिव अमरजीत सिंह भोला, अंकुर शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, सचिव अजय कुमार, धम्रवीर सिंह, निसिंग ब्लाक प्रधान गुरलाल सिंह, शिव कुमार, बिंदू, नरेश कुमार, अर्जन दास, सुभाष, भगत राम, नरेंद्र जांगड़ा व सुरेंद्र सिंह गोंदर मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top