सोई हुई सरकार है, चोरों की भरमार है : त्रिलोचन सिंह

Spread the love
सोई हुई सरकार है, चोरों की भरमार है : त्रिलोचन सिंह
करनाल 26 अप्रैल ( पी एस सग्गू)
सीएम सिटी में चोरी की बढ़ती वारदातों और पंगु होती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय में प्रदर्शन किया। जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह की अगुवाई में एएसपी को ज्ञापन सौंप कर क्राइम गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ता सोई हुई सरकार है चोरियों की भरमार है के नारे लगाकर सरकार को कोसते रहे।
इस मौके पर जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि करनाल में पिछले एक महीने में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया। सेक्टर पांच, सेक्टर छह और बुढ़ाखेड़ा में जहां चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ किया, वहीं गरीबों की झोपिडय़ों को भी नहीं छोड़ा। खेद की बात है कि लगभग 40 दिन पहले ई-दिशा केंद्र में हुई 25 लाख रुपए की चोरी का भी पुलिस अभी तक कोई सुराख नहीं लगा पाई। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि करनाल के लोग दहशत में है। आपराधिक वारदातों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पुलिस सुरक्षा देने में विफल साबित हो रही है। यूपी-हरियाणा बोर्डर पर ईमानदार पुलिस अधिकारियों की डयूटी लगाई जाए। सिर्फ चलान काटने का काम कर रहे होमगार्ड से नाइट डयूटी भी लाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस करनाल पुलिस कप्तान से मांग करती है शहर के लोगों की सुरक्षा के मध्यनजर शहर मेंं पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जाए। पीसीसी सदस्य राजेश वैध और युवा जिला प्रधान मनिंद्र शंटी ने कहा कि करनाल का माहौल बिगड़ रहा है, समय रहते अपराधियों पर नकेल कसी जाए। पार्षद पप्पू लाठर व रानी कांबोज ने कहा कि क्राइम बढऩे से कर्ण नगरी के लोग दहशत में जी रहे हैं।
इस अवसर पर जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पीसीसी सदस्य राजेश वैध, युवा जिला प्रधान मनिंद्र सिंह शंटी, पार्षद पप्पू लाठर, सतपाल सरपंच जाणी, पूर्व पार्षद सुखबीर सिंह, होशियार सिंह, ललित अरोड़ा, प्रकाशवीर, रानी कांबोज, राज भारद्वाज, सुरजीत सैनी, गगन मेहता, अमरजीत सिंह भोला, संतोष तेजान, अविनाश, रोहित जोशी, डा. फतेह, अशोक दुग्गल, जागीर सैनी,  दया प्रकाश, सोनी कुटेल, पृथ्वी भाट, बलवान पठान, रूपिंद्र रिंकू, अनिल शर्मा सेवादल, भारत भूषण, हुकम चंद्र, जोगा अघी, रामचंद्र्र व पूर्व पार्षद सुरेश शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top