आजाद सिंह को बनाया हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का वाइस चेयरमैन पंचकूला कार्यालय में पदभार ग्रहण किया

Spread the love

आजाद सिंह को बनाया हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का वाइस चेयरमैन
पंचकूला कार्यालय में पदभार ग्रहण किया
करनाल 25 अप्रैल (पी एस सग्गू)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा राज्य कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन के पद पर आयोग के पूर्व सदस्य आजाद सिंह वाल्मीकि को नियुक्त किया हैं। उन्होंने आज हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यालय पंचकूला में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें कार्यभार आयोबग के चेयरमैन कृझा कुमार ने करवाया। आजाद सिंह लंबे समय तक अमरउजाला सहित विभिन्न समाचारपत्रों में व्यूरो प्रमुख तथा अन्य पदों पर रहे। राजनीति और पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने ईमानदारी कर्मैठता के साथ सादगी के सिद्धंतों को जीवन में जीया। वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के साथ 2013 से जुड़े हुए थे। उन्होंने राजनीति और मुख्यमंत्री के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। मुख्यमंत्री ने पहले उन्हें आयोग का सदस्य बनाया। उसके बाद  कई संगठन की जिम्मेदारी दीं। यहां उल्लेखनीय है कि आजाद सिंह के पिता और माता दोनों सफाई कर्मचारी थे। अभी भी वह वाल्मीकि कालोनी में रहते हैं। अपने मनौनयन पर आजाद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा, भाजपा अनुसेचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, महामंत्री वेद पाल,सासंद संजय भाटिया, आयोग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार  जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा,सहित अन्य नेताओं के प्रति आाभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिममेदारी मुख्यमंत्री ने उन्हें दी ळैं। उसे वह बखूबी से निभाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top