कांग्रेस सरकार के दमन के आगे नहीं झुकेगी: भपेंद्र सिंह हुड्डा किसानों का दर्द जानने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे करनाल नई आनाज मंडी

Spread the love
कांग्रेस सरकार के दमन के आगे नहीं झुकेगी: भपेंद्र सिंह हुड्डा
किसानों का दर्द जानने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे करनाल नई आनाज मंडी
करनाल 10 अप्रैल( पी एस सग्गू)
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश की सभी मंडियों में गेहूं की खरीद को लेकर अव्यवस्था का माहौल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को फसल का मुआबजा जल्द से जल्द दे। उन्होंने कहिा कि मनोहर राज में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने पत्रकारों पर करनाल में हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पत्रकारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में मनोहर सरकार दमन पर उतर आई हैं। वह आज करनाल की नई अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की उन्होंने करनाल में आढ़तियों से बात कीद्ध श्री हुड्डा घरौंडा से नई अनाजमंडी पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक खुराना के कार्यालय में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि किसान इस सरकार से दुखी हैं। किसानों की ढेरियों  पर जाकर उन्होंने देखा। किसानों से उनसे अपने दर्द को सांझा किया। उन्होंने कहा कि पहले उन पर मौसम की मार पड़ी है। अक सरकार नमी का बहाना बनाकर उनको परेशान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को नुक्सान के एवज में सरकार को अतिरिक्त बौनस देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वही सभी मंडियों का  दौरा कर रहे थे।। वहां जाकर किसानों की सुनवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गांधी परिवार पर हमले कर कांग्रेस को डराना चाहती है। लेकिन कांग्रेस नेता डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस का हर वर्कर राहुल गांधी और गांधी परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष पूरी तरह से एकजुट । इसके सकारात्म परिणाम आने वाले समय में आएंगे। उनके साथ पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, राकेश काम्बोज, नरेंद्र सांगवान, भीमसैन मैहता अशोक खुराना, त्रिलोचन सिंह रजनीश चौधरी, कृघ बसताड़ा,  चौहान विनय गोयल  भीम सैन मैहता, रधुबीर संधु,जसवंत, धर्म पाल कौशिक, गगन रमेश सैनी, सुरजीत सैनी जागीर आदि उपसिथत थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top