मोदी हटाओ के पोस्टर लगाने पहुंचे सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार जिला सचिवालय में पोस्टर लगाने पहुंचे थे  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में 

Spread the love
मोदी हटाओ के पोस्टर लगाने पहुंचे सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
जिला सचिवालय में पोस्टर लगाने पहुंचे थे  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
करनाल 6 अप्रैल ( पी एस सग्गू)
मोदी हटाओ-देश बचाओ-संविधान बचाओ अभियान के तहत जिला सचिवालय में पोस्टर लगाने पहुंचे सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस सरकार को तानाशाह सरकार बताया। कांग्रेस के करनाल जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता सुबह से ही जिला सचिवालय के सामने एकत्रित होना शुरू हो गए थे।
दोपहर होते-होते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इक्टठा हो गए और जिला सचिवालय की ओर हाथों में पोस्टर लेकर चलने लगे। पुलिस ने जिला सचिवालय के गेट को बंद कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा देखने को मिला। इस दौरान जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने जिला सचिवालय के गेट पर मोदी हटो सरकार बचाओ संविधान बचाओ के पोस्टर लगा दिए। पुलिस ने इन पोस्टरों को फाड़ दिया और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी। पुलिस की तीन बसों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां भी कार्यकर्ता सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट करते हुए नारे लगाते रहे। शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में करनाल प्रभारी एवं पूर्व विधायक लहरी सिंह, कार्यक्रम आयोजक त्रिलोचन सिंह, कांग्रेस नेता रघबीर संधु, पीसीसी सदस्य राजेश वैध, युवा कांग्रेस प्रधान मनिंद्र शंटी, महिला प्रधान उषा तुली, कृष्ण बसताड़ा, नाहर संधु, एडवोकेट नपिंद्र मान, सतपाल जाणी, अमरजीत धीमान, धर्मपाल कौशिक, रानी कांबोज, सुषमा नागपाल, अविनाश कौर, पूर्व पार्षद सुखबीर सिंह, पूर्व पार्षद ठाकुर दास, पूर्व पार्षद हरद्वारी लाल, दिनेश सैन, सुरेंद्र कालखां, रोहित जोशी, सुरजीत सैनी, टिंकू वर्मा, जागीर सैनी, सेवादल से अनिल शर्मा  पृथ्वी भाट, सोनी कुटेल, सराज चौधरी, जोगा अघी, जरनैल सिंह, गगन मेहता, रामेश्वर वाल्मीकि, कालीचरण, दलबीर सिंह, डा. रामफल, मीनू दुआ व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
दहशत में है मोदी सरकार
करनाल कांग्रेस के जिला प्रभारी लहरी सिंह, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह व रघबीर संधु ने कहा कि मोदी सरकार दहशत में है। लोकतंत्र की हत्या कर अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को दबानी चाहती है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। मोदी सरकार ने संविधान में कई ऐसे संशोधन कर दिए, जिससे देश जाति और धर्म के आधार बंट जाएगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद करवाने के लिए वीर जवानों ने पोस्टर लगाकर ही देश की जनता को अपने साथ जोड़ा था। अब मोदी राज से देश को आजाद करवाने के लिए कांग्रेस ने यह अभियान शुरू किया है। मनिंद्र शंटी, राजेश वैध, कृष्ण बसताड़ा व नाहर सिंह संधु ने कहा कि मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करके ही देश को बचाया जा सकता है। इस तानाशाही सरकार के खिलाफ एकजुट होना जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top