गुरु नानक खालसा कॉलेज में समूह विद्यार्थियों की तरफ से श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ का भोग डाले गए 

Spread the love
गुरु नानक खालसा कॉलेज में समूह विद्यार्थियों की तरफ से श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ का भोग डाले गए
करनाल 20 मार्च ( पी एस सग्गू)
 गुरु नानक खालसा कॉलेज में समूह विद्यार्थियों की तरफ से श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ का भव्य आयोजन करवाया गया। इस दौरान अखंड पाठ का भोग डाला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतंर्राष्ट्रीय धाढी जत्था से महल सिंह चंडीगढ वाले ने गुरबाणी का कीर्तन एवं शबद गायन कर सभी संगत को भाव विभोर कर दिया। बाबा जी तथा उनके शिष्यों ने गुुरू की महिमा एवं साहिबजादों की शहादत को नमन किया। उन्होंने गुरु महाराज की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि जो मानव जीवन प्राप्त करके भी परमात्मा को भूल गया है वो पापी है। प्राचार्य डा. गुरिंद्र सिंह ने सभी संतों और आई साध संगत का अभिनंदन सत्कार किया एवं कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कॉलेज के पूर्व प्रधान एवं सांसद सत्पुरुष समाज सुधारक, राजनेता संत सरदार तारा सिंह के अमूल्य योगदान को याद किया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। सफीदों से आए प्रसिद्ध कथा वाचक सरदार संदीप सिंह खालसा ने कहा कि जो संतों की संगत करता है वो भवसागर से पार उतर जाता है। डा. जुझार सिंह ने मंच का संचालन किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान स. कंवरजीत सिंह प्रिंस ने इस धार्मिक आयोजन के लिए विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दस्तार सजौणा प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी समिति के उप प्रधान स. सुरिंद्रपाल सिंह पसरीचा एवं भाई महल सिंह ने सम्मानित किया। दस्तार सजौणा में जसविंद्र सिंह नेपहला, कर्णदीप सिंह ने दसूरा तथा अमानत सिंह ने तीसरा पुरस्कार जीता। गुरमन सिंह को मिस्टर पर्सनेलिटी तथा नवनीत कौर एवं सहजपाल सिंह को साबत सूरत का पुरस्कार दिया गया। जोडा घर की सेवा के लिए इमरान खान, सावन, सौरभ, अभिषेक व सन्नी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनहद प्रताप, युवराज सिंह, हरनूर, कर्ण सिंह, जीवन सिंह, निरवैर सिंह, अमृतपाल, नीति, नवीन, सेजल, महक, हरप्रीत, साक्षी, प्रीतपाल सिंह व जतिंद्रपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top