हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल कर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जारी की गई चार्ज शीट लोगों को पढ़ कर सुनाई।

Spread the love
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल कर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जारी की गई चार्ज शीट लोगों को पढ़ कर सुनाई।
करनाल 18 मार्च ( पी एस सग्गू)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुरानी अनाजमंडी में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल कर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जारी की गई जारी की गई चार्ज शीट लोगों को पढ़ कर सुनाई। साथ ही नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा जारी संकल्प पत्र लोगों को सौंपे। यात्रा के आयोजक नीतिन सिंगला व संजीव सिंगला रहे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री भीम मेहता, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व प्रधान अशोक खुराना, महिला प्रधान उषा तुली व युवा प्रधान मनिंद्र शंटी ने लोगों से बातचीत करते हुए कांगे्रस का साथ देने का आह्वान किया। भीम मेहता व त्रिलोचन सिंह ने कहा कि आप लोग कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास प्रकट कर अपने परिवार, समाज और देश को मजबूत करने का काम करें। खुद का विकास करने का एजेंडा लेकर काम कर रही भाजपा सरकार कभी आम आदमी का भला नहीं कर सकती। मोदी सरकार पूंजीपतियों से हाथ मिलाकर देश की जनता की जेबें खाली कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबके साथ विश्वासघात किया है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में इस विश्वासघात को उजागर किया जा रहा है। अशोक खुराना, उषा तुली व मनिंद्र शंटी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं हुआ बल्कि उन पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। रोजगार के नाम पर भाजपा ने युवाओं को ठगने का काम किया है। बेराजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है।
इस अवसर पर नीतिन सिंगला, सतिंद्र लाठर, संजीव सिंगला, तरूण सिंगला, विनोद फौजी, राजा उप्पल  सोनू, दीपक मित्तल, अनिल गौतम व सुनेहरा वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top