कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत  सदर बाजार में पदयात्रा निकाली

Spread the love
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत  सदर बाजार में पदयात्रा निकाली
करनाल 26 फरवरी ( पी एस सग्गू)
 कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत रविवार को सदर बाजार में पदयात्रा निकाली गई। श्री गुरु रविदास मंदिर सभा के प्रधान रोहित जोशी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयाप्रकाश यात्रा के आयोजक रहे। डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद यात्रा आगे बढ़ी।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व प्रधान अशोक खुराना, महिला प्रधान उषा तुली, युवा प्रधान मनिंद्र शंटी व धर्मपाल कौशिक ने लोगों से बातचीत करते हुए कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया और भाजपा के कुशासन की पोल सबके सामने खोली।त्रिलोचन सिंह व अशोक खुराना ने कहा कि मोदी सरकार ने अडाणी के हाथों देश को बेचने का काम किया है। संसद में जब राहुल गांधी ने देश को आर्थिक संकट में डालने वाली मोदी-अडाणी की दोस्ती पर सवाल उठाए तो पीएम मोदी ने एक सवाल का जवाब भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को बचाने के लिए काम कर रही है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। जनता का भरपूर समर्थन इस अभियान को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार ने प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं किए। विकास का केवल ढिंढोरा पीट जा रहा है। सीएम सिटी करनाल में हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामले बढ़े हैं। सीएम मनोहर लाल समस्याओं का समाधान करने मेें असफल साबित हुए हैं। राहुल गांधी द्वारा देश की जनता के नाम जारी किए गए आभार पत्र को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। ऊषा तुली, मनिंद्र शंटी व रोहित जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। कांग्रेस की सरकार में ही महिला सशक्तिकरण हो सकता है। लोगों के साथ बातचीत में रोजगार का मुद्दा उठाया। यात्रा के साथ चलते हुए लोगों को कांग्रेस का साथ देने का आह्वान किया। मनिंद्र शंटी व धर्मपाल कौशिक ने कांग्रेस के संकल्प पत्र को लोगों के साथ सांझा किया।
इस अवसर पर जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व प्रधान अशोक खुराना, महिला प्रधान उषा तुली, युवा प्रधान मनिंद्र शंटी, धर्मपाल कौशिक, दलजीत सिंह चीमा, दया प्रकाश, प्रधान रोहित जोशी, अशोक कुमार, दलीप कुमार, कालीचरण, बीर सिंह, पूर्व पार्षद हरद्वारी लाल, प्रेम मलवानिया, रमेश जोगी, जोगिंद्र कर्दम, मुकुल वर्मा, अमित व राजन कर्दम आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top