हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने चौथे दिन भी जिला सचिवालय के सामने धरना दिया।

Spread the love

हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने चौथे दिन भी जिला सचिवालय के सामने धरना दिया।
करनाल18 मार्च (पी एस सग्गू)
करनाल में हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने गुरुवार को चौथे दिन भी जिला सचिवालय के सामने धरना दिया। अंबाला के कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोष जाहिर किया। यह धरना अनिश्चितकालीन है और जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं करती धरना जारी रखा जाएगा। अध्यक्षता अशोक वर्मा ने की व संचालन संजीव ने किया। राज्य सह सचिव रविंद्र शर्मा ने कहा कि करनाल का प्रशासन धरने के प्रति गंभीरता दिखाए। कर्मचारियों की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचा वरना इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मांगों में सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों, टर्म एपायंटी समेत पंचायती पंप आपरेटरों को एक मुश्त नीति बनाकर रेगुलर किया जाए। कैनाल गार्डों की शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए तृतीय श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। गेज रीडर, मेट के पदों को पदोन्नत पद होने के नाते तृतीय श्रेणी के कर्मचारी के पद पर नियुक्ति दी जाए। तीनों विभागों के व्यक्तिगत पदों को समाप्त करके जनरल पद बनाया जाए। तीनों विभागों में नए पद सृजित किए जाएं। जॉब वर्क व ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए तथा आईटीआई पास पंप आपरेटरों को ग्रेड पे दिया जाए आदि शामिल हैं। इस अवसर पर प्रेम, रमेश, रघुवीर, नीरज, अंकित, सुशील, अमरीक, करनाल जिला प्रधान सतपाल सरोहा, ओमप्रकाश माटा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मलकीत सिंह, सह सचिव सुशील गुर्जर, रंगलाल संधु व भाग सिंह आदि मौजूद रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top