सुशासन की दिशा में  सार्थक  कदम बढ़ा रही सरकार :-उपायुक्त अनीश यादव

Spread the love

सुशासन की दिशा में  सार्थक  कदम बढ़ा रही सरकार :-उपायुक्त अनीश यादव
अब नागरिकों को वाहन व सारथी पोर्टल से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का मिलेगा लाभ
करनाल 3 फरवरी( पी एस सग्गू)

आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सरकार ने सुशासन की दिशा में निरंतर कदम बढ़ाते हुए अब हरियाणा में वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उपायुक्त अनीश यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि आमजन को वाहन पोर्टल पर वाहन पंजीकरण से संबंधित जैसे गिरवी जारी रखना, स्वामित्व का हस्तांतरण, पते में बदलाव, नया परमिट जारी करना, परमिट का नवीनीकरण, किराया खरीद समझौते का पृष्ठांकन, अस्थायी परमिट के लिए आवेदन,रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की प्रतिलिपि, मोटर वाहन के अस्थायी पंजीकरण के लिए आवेदन, परमिट की प्रतिलिपि जारी करना, फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रतिलिपि जारी करना, फीस के बदले रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट विवरण देखना, परिवहन सेवाओं के रिकार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। वाहन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पोर्टल  vahan.parivahan.gov.in/vahanservice  पर विजिट करें।
डीसी ने बताया कि सारथी पोर्टल पर चालक लाइसेंस से संबंधित सेवाएं सेवाए जैसे प्रतिलिपि जारी करना, लाइसेंस का नवीनीकरण, लाइसेंस का प्रतिस्थापन, लाइसेंस में पते का परिवर्तन, लाइसेंस निकलवाने का प्रावधान, अंतर्राष्ट्रीय चालक परमिट जारी करना, खतरनाक सामग्री को चलाने हेतु पृष्ठांकन, पहाड़ी क्षेत्र में चलाने हेतु पृष्ठांकन, लाइसेंस से वाहन की श्रेणी का समर्पण शामिल हैं। लाइसेंस सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पोर्टल  sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice  पर विजिट करें। उन्होंने बताया कि सेवा का अधिकार अधिनियम अनुसार ऑनलाइन आवेदन से तय समय पर सुविधाएं दी जाएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top