कांगेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शिव कालोनी व आनंद कालोनी में सभाओं का आयोजन 

Spread the love

कांगेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शिव कालोनी व आनंद कालोनी में सभाओं का आयोजन
करनाल 3 फरवरी( पी एस सग्गू)
करनाल मे कांगेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शुक्रवार को शिव कालोनी व आनंद कालोनी में सभाओं का आयोजन किया गया। शिव कालोनी में दलबीर सिंह व रामधारी तथा आनंद कालोनी में जिलेराम वाल्मीकि और रमेश जोगी आयोजक रहे। सभाओं में कांग्रेस जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक खुराना, महिला प्रधान उषा तुली, युवा मनिंद्र शंटी, डा. फतेह, एमएम महेंद्रू व मीनू दुआ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस मौके पर कांगे्रस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का महत्व बताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर लोगों से मिले। हर व्यक्ति को कांगे्रस की जनहितकारी नीतियों से अवगत करवाएं। लोगों को बताए कि किस प्रकार कांग्रेस के शासन में उनका भला हो सकता है और मोदी-मनोहर सरकारें कैसे जनता को दोनों हाथों से लूट रही हैं। सभाओं में मौजूद कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी द्वारा देश की जनता के नाम जारी किए गए पत्र व भाजपा की पोल खोलने वाले पत्र सौंपे गए। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इन पत्रों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। राहुल गांधी के संदेश को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर त्रिलोचन सिंह ने कहा कि भाजपा भ्रष्ट जुमला पार्टी है। भाजपा की सरकारें कुछ का साथ, खुद का विकास और सबके साथ विश्वासघात को सिद्धांत बनाकर काम कर रही हैं। रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया गया। सालाना दो करोड़ नौकरियांं का जुमला दिया गया। मोदी राज में पढ़ाई तीन गुणा महंगी हो गई है। किसानों के साथ भी केंद्र सरकार ने धोखा किया। उन्होंने कहा कि असल में भाजपा सरकारें लोकतंत्र का नाश कर रही है। लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का साथ दें। पूर्व अध्यक्ष अशोक खुराना व युवा जिला प्रधान मनिंद्र शंटी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन देने पर राहुल गांधी ने देश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक पत्र देश की जनता के नाम जारी किया है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भेंट करेंगे। उषा तुली व डा. फतेह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की इतिहासिक सफलता के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर जनता में जोश है। इस अवसर पर सुनहरा वाल्मीकि, मास्टर अजीत सिंह, प्रधान राजपाल आदि मौजूद रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top