देश की राजनीति में परिवर्तनकारी साबित होगी भारत जोड़ो पद यात्रा: सुरेश गुप्ता

Spread the love

देश की राजनीति में परिवर्तनकारी साबित होगी भारत जोड़ो पद यात्रा: सुरेश गुप्ता
कहा: देश के लोग राहुल को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं
अब तक की सबसे बड़ी और लंबी पदयात्रा है राहुल गांधी की भारत जोड़ो
करनाल, 17 दिसंबर (पी एस सग्गू)

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ों यात्रा मे देश की राजनीति में परिवर्तनकारी साबित होगी। 2024 के लोकसभा चुनावों में तथा हरियाणा के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि यह देश राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह सबसे बड़ी पद यात्रा  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा है। कन्या कुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी ने 3570 किलो मीटर लंबी पद यात्रा की है। इस यात्रा ने इतिहास रच दिया हैं। राहुल गांधी की पद यात्रा के दौरान करोड़ों लोगों का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष  सुरेश गुप्ता पत्रकारों सें बात कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखराम बेदी तथा कपिल गुप्ता ने भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह कल्चरल कार्यक्रम कमेटी के चेयरमैन भी हैं। यात्रा के दारौन राहह्वीुल गांधी के आगे हरियाणा की संस्कृति की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि 21 से 23 दिसंबर तक राहुल गांधी की पद यात्रा हरियाणा में रहेगी। उसके बाद छह जनवरी को राहुल गांधी की यात्रा पानीपत पहुंचेगी। उसके बाद सात जनवरी को पानीपत के मैदान में परिवर्तनकारी रैली होगी। उसके बाद राहुल गांधी बाबरपुर में रात्रि बिश्राम करेंगे। उसके बाद कौंहड़ से पद यात्रा करनाल में प्रवेश करेगी। यहां से मधुवन, से होते हुए सर छोटू राम चौक पहुंचेगी। उसके बाद मीरा घाटी चौक पर मुस्लिम समुदाय के, महाराणा प्रताप चौक पर सिख समुदाय तथा राजपूत समुदाय, महाबीर चौक पर जैन समुदाय, वाल्मीकि चौक पर वाल्मीकि समाज, डा. अंबेदकर चौक पर रविदास सभा के लोग, महातमा गांधी चौक पर शहरके वकील, महाराजा अग्रसैन चौक पर वैश्य समुदाय के लोग स्वागत करेंंंगे। करनाल में रात्रि विश्रश्रम ढिलमिल ढावे पर  करेंगे। करनाल में यात्रा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुर्जेवाला, बहन कुमारी सैलजा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभन सिंह, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांद दीपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी, कैप्टिन अजय यादव  प्रभारी शक्ति सिंह लहरी सिंह के साथ बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि करनाल जिले में यात्रा का अभूतपूर्व स्वगत होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top