मुख्यमंत्री ने किया निराशाजनक बजट : तरलोचन

Spread the love

मुख्यमंत्री ने किया निराशाजनक बजट : तरलोचन
करनाल 12 मार्च (पी एस सग्गू)
:कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा पेश किए बजट को प्रदेश के लिए निराशजनक बताते हुए इसे जन विरोधी बताया हैं। उन्होंने कहा कि बजट में कुरुक्षेत्र हिसार सिरसा पंचकूला और गुडग़ांंव को इंटरनैशनल सिटी बनाने की बात कही हैं लेकिन करनाल का नाम नहीं हैं। इसके साथ ही करनाल में बनने वाले मैडीकल विश्वविद्यालय का उल्लेख नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में खुद स्वीकार किया है कि प्रदेश की जीडीपी औद्योगिक विकास दर और प्रति व्यक्ति आय घटी हैं। प्रदेश सरकार ने बजट के घाटे को पूरा करने के लिए कोई बात नहीं कही हैं। उन्होंने कहा कि मंहगाई कम करने के लिए मुख्यसमंत्री ने किसी तरह के उपाय नहीं किए हैं। उन्होंने गंाव में स्टांप ड्यूटी लागू करने और बिजली विलों में उपकर लागू करने की निंदा की हैं। उन्होंने बजट को निराशाजनक बताया हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top