मुख्यसमंत्री के आठ साल बेमिसाल, भ्रष्टाचार के लिए काल: मेयर कहा: आठ साल में प्रदेश को हर क्षेत्र में नंबर वन बना दिया सीएम ने मुख्यमंत्री के मार्गर्शन में नगरनिगम ने करवाए करोड़ों के विकास कार्य

Spread the love

मुख्यसमंत्री के आठ साल बेमिसाल, भ्रष्टाचार के लिए काल: मेयर
कहा: आठ साल में प्रदेश को हर क्षेत्र में नंबर वन बना दिया सीएम ने
मुख्यमंत्री के मार्गर्शन में नगरनिगम ने करवाए करोड़ों के विकास कार्य
करनाल , 28 अक्तूबर , (पी एस सग्गू)

करनाल की  मेयर रेनू वाला गुप्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आठ साल देश में सबसे सर्व श्रेष्ठ रहे। हरियाणा के लिए व्यवसथा परिवर्तकारी रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, कुशासन के लिए काल साबित हुए। प्रदेश में विकास के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए। वहआज अपने निवास पर बातचीत कर रही थीं। करनाल की मेयर नगर निगम की मेयर के रूप में अगले माह नौ साल पूरे कर रही ळैं। उन्होंने आगमी चुनावी सफर को लेकर कहा कि जो भी भाजपा का आलाकमान आदेश देगा वह वहीं करेगी। नौ साल के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने इस दौरान आम आदमी के भरोसे को टूटने नहीं दिया। उनके समय में चालीस से अधिक अवैध कालानियां नियमित हुई। गलियों तक सीवर और पानी की निकासी का जाल बिछा। करनाल में सभी गलियां पक्क्की करवाईं। शहर के पार्कों का विकास करवाया। करनाल में ओपिन जिम संस्कृति के साथर ई पुस्तकालय की शुरूआत की। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में शहर का विकास करने में अपना सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि करनाल को स्मार्ट सिटी बनाना हो या नया नगरनिगम का कायज्र्ञलय मिलना हो। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल जिले को अरबों रुपयों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायती राज चुनावों के बाद नगरनिगम के बाद लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा की जोरदार वापसी होगी। उन्होंने एक सवाल के जबाब में बताया कि करनाल मनोहर लाल जैसा विधायक पा कर अपने आप को धन्य मानता हैं। ईमानदार, सभीको साथ ले कर चलने वाले मनोहर लालद मुख्यमंत्री के रूप में हरियाणा को मिले है यह प्रदेश का भागय हैं। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि देश में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह  अध्यक्ष जे पी नड्ढा प्रदेश में अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जो आतिशी पारी आठ सालों में खेली है वह अतुलनीय हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी सप्ऊलता के पीछे अपने पति तथा समाजसेवी ब्रज गुप्ता को मुख्य जिम्मेदार मानती हैं। वह उन्हें अपना गुरु, सहयोगी मार्गदर्शक मानती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी शहर पार्षदों छत्तीस विरादरी का आज तक जो सहयोग मिला हैं। वह इसे अपने ऊपर कर्ज मानती ळैं। वह आम आदमी की पीढ़ा को दूर करने का भरसक प्रयास कर रही ळैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top