2500 रूपये पैंशन देकर बढाया बुर्जगों का सम्मान: योगेन्द्र राणा

Spread the love

2500 रूपये पैंशन देकर बढाया बुर्जगों का सम्मान: योगेन्द्र राणा

करनाल 12 मार्च (पी एस सग्गू)
करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार का बजट हर वर्ग के लिए फायदेमंद होगा। बुजुर्गों की पेंशन 2500 रुपए प्रति महीना करना एक ऐतिहासिक निर्णय है। भाजपा-जजपा सरकार ने बुजुर्गों को एक बड़ा तोहफा दिया है। एक अप्रैल से 2500 रुपये पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अंत्योदय उत्थान अभियान शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत एक लाख निर्धनतम परिवारों की पहचान करक उनकी न्यूनतम आर्थिक सीमा 1.80 लाख तक पहुंचाने को कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान अभियान 2025 तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह बजट राज्य के सांसदों, विधायकों व विभिन्न लोगों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाना इस बजट का मुख्य उद्देश्य है। इस बार का बजट 155645 करोड़ रुपये का है। बजट में 350 चिकित्सा अधिकारियों और 60 दंत चिकित्सकों के पद सृजित किए जाने की भी घोषणा की गई है। हर सिविल अस्पताल में 200 बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने फैसले लिए हैं। नई शिक्षा नीति के तहत 21962 आंगनबाडियों में प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी। 1135 प्ले स्कूल मार्च 2021 से शुरू होंगे। दूसरे चरण में 2865 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा भी प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा की जनता के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। वे इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top