सरकार कर रही दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय के सपने को साकार–योगेंद्र राणा –पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुए बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित

Spread the love
सरकार कर रही दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय के सपने को साकार–योगेंद्र राणा
–पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुए बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजितji
करनाल 25 सितंबर ( पी एस सग्गू)
     पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत भाजपा द्वारा करनाल जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों के 17 मंडलों के 1142 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए
       इस अवसर पर सभी बूथों पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ साथ जल बचाव हेतु टूटियां लगाने एवं मोदी जी को उनके जन्मदिन पर लाभार्थियों द्वारा शुभकामना संदेश भेजने के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसके अलावा इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट मन की बात कार्यक्रम को सामूहिकता से सुना गया।
          जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सेक्टर 9 के कम्युनिटी  सेन्टर के बूथ नम्बर 82 मे पौधा रोपण करने साथ साथ पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं पर्यावरण संरक्षण विभाग के जिला संयोजक पवन वालिया ने भी अपने बूथ पर पोधारोपण किया।
           इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर,1916 को नगला चन्द्रभान गांव उत्तर प्रदेश में हुआ। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था। माता का नाम राम प्यारी था। उनका जीवन संघर्ष मय रहा।
      अन्तोदय उनका सपना था। अन्तिम व्यक्ति तक हर प्रकार की सुविधा मिले । सरकार उनके अंतोदय के सपने को साकार करने का हर संभव प्रयास कर रही है।उनका सेवा और समर्पण का मंत्र हमें प्रेरणा देता है। उनके विचार और दर्शन भारत की आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top