कांग्रेस कार्यकर्ता 26 सितम्बर को मिनी सचिवालय को ताला लगाएंगे ;त्रिलोचन सिंह* *भृष्टाचार, पानी की निकासी, कानून व्यबस्था फेल होने के खिलाफ मुखर हुईं कांग्रेस*

Spread the love
कांग्रेस कार्यकर्ता 26 सितम्बर को मिनी सचिवालय को ताला लगाएंगे ;त्रिलोचन सिंह*
*भृष्टाचार, पानी की निकासी, कानून व्यबस्था फेल होने के खिलाफ मुखर हुईं कांग्रेस*
करनाल, 22 सितम्बर (पी एस सग्गू)
करनाल मे मुख्यमन्त्री की स्मार्ट सिटी मे व्यापक भृस्टाचार, तथा पानी की निकासी पर करोडो रुपया खर्च करने के बाद भी करनाल मे जलभराव के विरोध मे कांग्रेस द्वारा 26 सितम्बर को करनाल मे मिनी  सचिवालय को ताला लगाएंगे।जिला कांग्रेस के  101कार्यकर्ता मिनी सचिवालय के गेट पर ताला ठोकेंगे।यह जानकारी जिला कांग्रेस के संयोजक त्रिलोचन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि करनाल मे पानी की निकासी पर करोडो फूंकने के बाद भी पानी की निकासी आज फेल हो गई।सड़को पर पानी भर गया है।उन्होंने मुख्यमन्त्री को पत्र लिख कर श्वेत पत्र जारी करने की मांग है। उन्होंने बताया कि करनाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ रही हैं। अपराधियों के हौंसले बुूलंद होतेजा रहे हैं। कानून का भय नाम मात्र का नहीं रहा हैं। अपराधियों के बढ़ते हौंसलों के आगे पुलिस मशीनरी घुटने टेक चुकी हैंं। अपहरण, चौरियां, रंगदारी, हत्या, छेढ़छाड़, बलात्कार, डकेती की घटना बढ़ती जा रही है। आपकी नगरी क्राइम सिटी बन कर रह गई हैं। एसपी गंगराम पूनिया की ईमानदारी और कर्मठता  के बाद भी कानून व्यवसथा दम तोड़ रही है। अपराधी घरों में घुस कर अब लूटपाट की धटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। करनाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। करनाल की तहसील, हुडा का दफ्तर, नगरनिगम स्मार्ट सिटी, मार्कीट कमेटी  का दफ्टर भ्रष्टाचार का केंद्र बन कर रह गया हैं। आपके भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने के बाद भी करनाल में भ्रष्ट अफसरों की चांदी कट रही है। विजिलैंस का भी अब अफसरों और कर्मचारियों का खौफ नहीं रहा है। स्वासथ्य विभाग और मैडीकल कालेज में नियुक्तियों और अन्य मामलों की छानबीन करवाई जाए तो काफी बडे मामले उजागर हो सकते हैं। आाखिरकार इन भ्रष्ट अफसरों को मुख्यमन्त्री के विधानसभा क्षेत्र में कौन प्रश्रय दे रहा हैं। यह चिंता का विषय हैं। आपकी ईमानदारी के दावे यहां पर भ्रष्टाचार के मामलों के कारण बेअसर साबित हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमन्त्री मनोहर लाल को पत्र लिख कर कहा है कि आप अपने आपको कुशल प्रशासक औरईमानदार मुख्यमंत्री की छबि को बनाने के लिए धरातल पर कदम उठा कर असर दिखाओ। जिससे लोगों को सरकार और कानून में भरोसा कायम हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top