नीलोखेड़ी को उपमंडल का दर्जा देकर मुख्यमंत्री ने दी जनता को सौगात: सुभाष चन्द्र नीलोखेड़ी को उपमंडल बनाए जाने पर स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने किया मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद।

Spread the love

नीलोखेड़ी को उपमंडल का दर्जा देकर मुख्यमंत्री ने दी जनता को सौगात: सुभाष चन्द्र
नीलोखेड़ी को उपमंडल बनाए जाने पर स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने किया मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद।
करनाल 7 सितम्बर ( पी एस सग्गू)

स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने नीलोखेड़ी को उपमंडल का दर्जा दिए जाने की घोषणा करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की यह करीब 3 दशक पुरानी मांग थी जिसे वर्तमान सरकार ने पूरा किया है। इससे विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि नीलोखेड़ी उपमंडल के लोगों को अब अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए करनाल नही आना पड़ेगा।सुभाष चन्द्र ने कहा कि नीलोखेड़ी तहसील को उपमंडल बनाने से स्थानीय लोगों के ड्राइविंग लाईसेंस, गाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन व अन्य उपमंडल संबंधी कार्य भी यहीं होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह सबसे बड़ी सौगात है। मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रुचि लेकर यह घोषणा की है। उन्होंने नीलोखेड़ी के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। सुभाष चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के लोगों को दी गई यह बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नीलोखेड़ी विधानसभा की जनता, प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सदैव आभारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष तौर पर धन्यवाद भी किया जाएगा।
मिशन के वाईस चेयरमैन ने कहा कि नीलोखेड़ी के अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 7 और नए उपमंडल बनाने की घोषणा की है जिससे लोगों को अब अपने प्रशासनिक कार्यों के निपटान के लिए जिला मुख्यालयों पर नहीं जाना पड़ेगा। उपमंडल स्तर पर ही उन्हें सारी सुविधाएं मिलेंगी और उनके कामों का निपटान वहीं पर होगा। इससे लोगों की जिला मुख्यालय से दूरी कम होगी उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के अलावा मुख्यमंत्री मनोहरलाल  राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सरकार देने के लिए उन्होंने जो नीति अपनाई हैं उसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे है। सुभाष चन्द्र ने कहा कि प्रदेश और जनता के हित के काम करना ही मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है और एकमात्र उदेश्य प्रदेश का विकास और जनकल्याण को बढ़ावा देना है। पिछले वर्षों में सरकार ने शासन के नाते सुशासन की व्यवस्था की है और विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top