जेसीआई 9 सितंबर से 15 सितंबर तक सामाजिक कार्य करेगी

Spread the love
जेसीआई 9 सितंबर से 15 सितंबर तक सामाजिक कार्य करेगी
करनाल 7 सितंबर ( पी एस सग्गू)
जेसीआई 9 सितंबर से 15 सितंबर तक सामाजिक कार्य करेगी इस कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए आज जे सी आई करनाल सिटी द्वारा करनाल क्लब में जेसीआई सप्ताह का आयोजन करने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता  की  करनाल सिटी के प्रधान जेसी पी पी पी जतिन सिंगला, जेसी सप्ताह के कोऑर्डिनेटर नरेश गुप्ता, एवं जे सी अनूप भारद्वाज, सचिव गगन जिंदल, पूर्व प्रधान अभिषेक सिंगला एवं लेडीज विंग के चेयरपर्सन पल्लवी बांगिया ने  नमस्ते वीक के नाम संबोधित किया। जेसीआई करनाल सिटी के प्रधान जतिन सिंगला ने बताया जेसी सप्ताह पूरे विश्व में 9 सितम्बर से 15 सितम्बर को मनाया जाता है। उन्होंने  बताया की इस सप्ताह में हम सभी सदस्य मिलकर सामाजिक कार्य करते है। उन्होने  बताया कि जेसीआई सप्ताह की शुरुआत 9 सितंबर से होगी जिसका पहला कार्यक्रम श्रद्धानंद अनाथालय कर्ण ताल सदर बाजार में बच्चो को स्वादिष्ट व्यंजन परोस कर शुरुआत की जायेगी। 10 सितंबर को कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा शुरू किया जायेगा। 11 सितम्बर को एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन करनाल क्लब से शुरू हो कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए संदेश देगी कि साइकिल चलाने से पर्यावरण एवं स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहता है जिसका समय सुबह 6 बजे रहेगा।12 सितम्बर को सुबह 10 बजे गौ सेवा के लिए श्री कृष्ण गौशाला गौशाला रोड पर कार्यक्रम किया जा रहा है संस्था के सभी सदस्यों द्वारा गौ माता की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। 13 सितम्बर को बाबा बंसी वालों की याद में विशाल भंडारे का आयोजन पुरानी तहसील मार्केट में किया जाएगा। 14 सितम्बर को पॉलिथीन अवरेनेस को करनाल शहर के कमेटी चौक पर एक केम्प का आयोजन किया जायेगा। आज की प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जे सी ऐ पी एस चोपड़ा,आकश बांगिया, चन्दन गर्ग, सुशील  बिंदल, मोहित सुखीजा, अंकुर गुप्ता,विवेक ठाकुर, परमजीत भंडारी,मनोज गोयल, योगेश गोयल,विनय गोयल, नवीन गोयल,दीपक सिंगला आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन : जे सी आई करनाल सिटी के प्रधान जतिन सिंगला जे सी वीक की जानकारी देते हुए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top