बेलगाम मंहगाई ने आम आदमी को भूखे पेट सोने को मजबूर किया* *मंहगाई पर चर्चा  कार्यक्रम मे  चिंता जताई कांग्रेस नेताओं ने* 

Spread the love
बेलगाम मंहगाई ने आम आदमी को भूखे पेट सोने को मजबूर किया*
*मंहगाई पर चर्चा  कार्यक्रम मे  चिंता जताई कांग्रेस नेताओं ने*
करनाल, 23अगस्त, (पी एस सग्गू)
देश मे लगातार बड़ रही बेलागाम मंहगाई के खिलाफ करनाल की पुरानी सब्जी मंडी  मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंहगाई पर चर्चा का आयोजन किया। इस अवसर पर हुईं चौपाल चर्चा मे देश मे आठ साल के भीतर बड़ रही मंहगाई पर चिंता जताई। वक्ताओ ने कहा कि घरेलू गेस, पेट्रोल, डीजल, आटा, दाल और जरूरी सामग्री पर मंहगाई आसमान की तरफ लगातार बड़ रही है
जन्म से मृत्यु तक का सामान सरकार जी एस टी के दायरे मे ला चुकी है। चर्चा की शुरुआत पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि यदि कांग्रेस इस समय लोगो के हक की लड़ाई मे आगे नहीं आई तो आने वाली पीडी कभी माफ नहीं करेगी। चर्चा को आगे लाते हुए जिला प्रभारी तथा पूर्व विधायक लहरी सिंह ने कहा कि मंहगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले सालों मे मंहगाई की दर सबसे अधिक है। जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा  कि कांग्रेस आम आदमी के हितों की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ है। चर्चा मे पूर्व विधायक गण राकेश कांबोज, रिसाल सिंह, अनिल राणा, रघुवीर सन्धु, कृष्ण बस्तारा, पप्पू लाठर, इंद्रजीत गुराया, नाहर सन्धु, नृपेंद्र मान, ओम प्रकाश सलूजा, मनिंदर  सिंह,शेन्टी,, रण पाल सन्धु, ललित बुटना, राजेंद्र कल्याण, राजेश वैद्य, राजीव बूटाना, डॉ फतेह, अर्जुन रोड, रमेश सेनी, ललित अरोड़ा, जोगेंदर चौहान, जीत राम कश्यप, मीनु दुआ, धर्म पाल कौशिक, प्रमोद शर्मा,अमर दीप कादियान अरुण पंजाबी,, सुरजीत सैनी, सुनेहरा वाल्मीकि, गगन मेहता, दया प्रकाश, पृथ्वी भाट् अनिल शर्मा, जिले राम, रमेश जोगी, राजपाल शर्मा, दिनेश सेन, राम फल, सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top