राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलना राष्ट्र और संवैधानिक पद का अपमान–योगेंद्र राणा भाजपा ने योगेंद्र राणा के नेतृत्व मे महा ऋषि वल्मीकि चोंक पर  कांग्रेस का पुतला जलाया अधीर रंजन के खिलाफ करवाया जाएगा मान हानि का मुक्दमा –संजय बठला

Spread the love
राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलना राष्ट्र और संवैधानिक पद का अपमान–योगेंद्र राणा
भाजपा ने योगेंद्र राणा के नेतृत्व मे महा ऋषि वल्मीकि चोंक पर  कांग्रेस का पुतला जलाया
अधीर रंजन के खिलाफ करवाया जाएगा मान हानि का मुक्दमा –संजय बठला
करनाल 28 जुलाई ( पी एस सग्गू)
         देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे विपक्षी कांग्रेसी नेता अधीर रंजन द्वारा अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर आज स्थानीय घंटा घर चोंक पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के नेतृत्व मे अधीर रंजन व कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका गया।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलना राष्ट्र और संवैधानिक पद का अपमान है और हम इसकी घोर निंदा करते हैं और इस निंदनीय ब्यान के लिए सोनिया गांधी व पूरी कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। कांग्रेस नेता अजय कुमार के बाद अब कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान किया है।उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी की ओर से जो टिप्पणी की गई वह राष्ट्रपति पद की गरिमा के खिलाफ है। अपने बयान में अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि हिंदुस्तान की राष्ट्रपति सबके लिए है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की ‘राष्ट्रपत्नी’ सबके लिए है। हमारे लिए क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने कभी उन्हें कठपुतली कहा और कभी अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा।   इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला ने सुधीर रंजन के ब्यान की निंदा करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो अधीर रंजन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।  इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के अतिरिक्त मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, मेयर रेणू बाला गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, संजय राणा,जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार, मीडिया कॉरडीनेटर हरपाल कलामपुरा,मंजूखैंची,सुनील गुप्ता, विनय संधू,महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी भिंडर, सोनिया पंडित,महिपाल राणा, डा राजेश आनंद, अनिल गांधी,राघव वर्मा,अशोक जैन सहित सेंकडों की संख्या में अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top