किसान अब प्रदेश में किसान मजदूर न्याय यात्रा निकालेगी भाकियू : रतनमान

Spread the love

किसान अब प्रदेश में किसान मजदूर न्याय यात्रा निकालेगी भाकियू : रतनमान

करनाल03 फरवरी (पी एस सग्गू)
भारतीय किसान यूनियन ने सरकार को जगाने के लिए प्रदेशभर में किसान मजदूर न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया है जो 8 मार्च से करनाल से शुरू होगी। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन की बैठक आज बुधवार को डेरा कार सेवा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रतनमान पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गूंगी बहरी हो चुकी है। किसानों को आंदोलन करते हुए तीन माह से अधिक का समय हो चुका है लेकिन सरकार आंखे मंूदे बैठी है। रतनमान ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए भाकियू अब हरियाणा भर में किसान-मजदूर न्याय यात्रा निकालेगी। प्रदेश के सभी जिलों में जाकर सरकार की पोल खोलने का काम किया जाएगा। तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। इस अवसर पर भाकियू के प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह लाड़ी ने कहा कि सरकार कह रही है कि सीजन आएगा तो किसान चले जाएंगे। गर्मी आ रही है तो किसान चले जाएंगे। लाडी ने कहा कि किसान अपने आंदोलन पर डटे हुए हैं जब तक सरकार इन तीन काले कानूनों को वापिस नहीं लेती किसानों का आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर भाकियू जिलाध्यक्ष जसपाल राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम राणा, रणजीत खारा जलमाना, सुरेंद्र सांगवान शेखपुरा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top