बूथ स्तर पर मनाया जा रहा है भाजपा स्थापना दिवस –योगेंद्र राणा -इस मौके पर सभी कार्यकर्ता लगायें अपने घरों पर पार्टी  ध्वज–योगेंद्र राणा

Spread the love
बूथ स्तर पर मनाया जा रहा है भाजपा स्थापना दिवस –योगेंद्र राणा
-इस मौके पर सभी कार्यकर्ता लगायें अपने घरों पर पार्टी  ध्वज–योगेंद्र राणा
करनाल 5 अप्रैल ( पी एस सग्गू)
     6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ, परन्तु इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है।
        स्थापना दिवस के कार्यक्रम की जानकारी देते भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बताया कि स्थापना दिवस के दिन 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे जिला एवं प्रत्येक मण्डल मे भाजपा का ध्वजारोहण होगा एवं इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे7 जिसको सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सुनेंगे
           उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा बनाए गए विभिन्न कार्यक्रम 6 अप्रैल से शुरू होकर पूरे सप्ताह के लिए होंगे और 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती तक चलेंगे इस मौके पर सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर ‘ पार्टी का झंडा अवश्य लगायें।
         उन्होंने कहा कि भाजपा ने गत दिवस विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में हुई ऐतिहासिक जीत ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढाने का काम किया है और हमे इसी जोश को बरकरार रखते हुए आगामी चुनावों की तैयारियां करनी है।
       इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ना सिर्फ देश बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। वर्तमान में केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसके अलावा देश के कई बड़े राज्यों में पार्टी सत्ता में है। हाल में ही 5 राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में अपनी सत्ता बरकरार रखी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शानदार जीत हासिल की। इसके अलावा गोवा मणिपुर उत्तराखंड में भी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
        उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा स्थापना दिवस बूथ स्तर तक मनाया जाएगा और 6 अप्रैल से 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती तक कई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पंहूचाने का काम करते हुए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोडने का काम भी अवश्य करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top