जब तक औरत सुरक्षित नहीं होगी तब तक समाज व राष्ट्र सुरक्षित नहीं होगा : स. बलदेव सिंह गुरु नानक खालसा कॉलेज में यादगार लेक्चर लड़ी का आयोजन किया

Spread the love

जब तक औरत सुरक्षित नहीं होगी तब तक समाज व राष्ट्र सुरक्षित नहीं होगा : स. बलदेव सिंह
गुरु नानक खालसा कॉलेज में यादगार लेक्चर लड़ी का आयोजन किया
करनाल 03 अप्रैल ( पी एस सग्गू)

 गुरु नानक खालसा कॉलेज में पंजाबी विभाग द्वारा सरदार तारा सिंह जी (पूर्व सांसद) यादगार लेक्चर लड़ी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमेरिका से आए प्रख्यात पत्रकार, साहित्यकार, उपन्यासकार व लेखक सरदार बलदेव सिंह ग्रेवाल मुख्य अतिथि रहे। कालेज के प्राचार्य डॉ गुरिंदर सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत किया एवं कहा कि सरदार बलदेव सिंह ग्रेवाल अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान हैं और उनके द्वारा लिखा गया उपन्यास नॉवेल एमए पंजाबी के पाठ्यक्रम में लगता है। उनके द्वारा संपादित पत्रिका विश्वविख्यात जो सवा लाख प्रति के रूप में छपती रही है। सरदार बलदेव सिंह ग्रेवाल ने कहा कि उन्होंने अपना साहित्य महिलाओं को मुख्य आधार बनाकर लिखा है। उन्होंने कहा कि जब तक औरत सुरक्षित नहीं होगी तब तक समाज व राष्ट्र सुरक्षित नहीं होगा तथा ना ही उन्नति कर पाएगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के समय भी वह निडरता के साथ लिखते रहे और समाज को जागृत करने का प्रयास किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर हरसिमरन सिंह रंधावा ने सरदार बलदेव सिंह ग्रेवाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार बलदेव सिंह तथा संपादित अखबार शेर ए पंजाब अमेरिका में भी छपता रहा और काफी लोक प्रचलित रहा। उनके द्वारा लिखा परिकक्ष उपन्यास प्रवासी साहित्य एवं पूरे पंजाब की तस्वीर पेश करता है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग के वर्तमान अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह ने भी अपने विचार रख।े मंच का संचालन प्रो जतिंदरपाल सिंह ने सफलतापूर्वक किया एवं प्रितपाल सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रो प्रवीण कौर, डा. जुझार सिंह, डॉ देवी भूषण, डॉक्टर दीपक, प्रो अमरजीत कौर, डा. सोनिया व डॉ वीर सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top