नर सेवा ही नारायण सेवा है : संजय बतरा मानव सेवा संघ मे स्वामी प्रेममूर्ति की प्रेरणा और नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से लगभग 150 देव्यांगो को मिलेंगे कृत्रिम अंग 

Spread the love
नर सेवा ही नारायण सेवा है : संजय बतरा
मानव सेवा संघ मे स्वामी प्रेममूर्ति की प्रेरणा और नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से लगभग 150 देव्यांगो को मिलेंगे कृत्रिम अंग
करनाल 03 अप्रैल ( पी एस सग्गू)
 मानव सेवा संघ मे स्वामी प्रेममूर्ति की प्रेरणा और नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से देव्यांगो के लिए निःशुल्क कैंप लगाया गया जिसमें यहाँ आए हुए सभी देव्यांगजनो के जो हाथ, पैर, बाजू, टांग आदि अंगभंग है ऐसे 155 देव्यांगजनो का रजिस्ट्रेशन किया गया और नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के डॉक्टरों द्वारा निरिक्षण कर 70 देव्यांगजनो का माप लिया गया और उन्हें अंग तैयार होने के बाद व्यवस्था बना कर मई या जून की तिथि की सूचना फोन पर दी जाएगी। आज जिन लोगों के अंग मे कोई विकृति जैसे हड्डी आदि का शेप में नहीं हैं और जिसकी वजह से कृत्रिम अंग लगाने में उस विकृति के कारण दिक्कत आ रही है ऐसे लगभग 35 देव्यांग लोगों का उदयपुर में निःशुल्क आप्रेशन किया जाएगा बारे भी तिथि दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी प्रेममूर्ति, यैस वी कैन के चेयरमैन संजय बतरा, डॉ जे आर कालड़ा, एडवोकेट नरेंद्र सुखन, सुरेश जुनेजा, लाल सिंह भाटी और डॉ राकेश द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
इसके पश्चात नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के प्रतिनिधियों द्वारा मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेममूर्ति जी, संजय बतरा, डॉ जे आर कालड़ा, एडवोकेट नरेन्द्र सुखन एवं आए हुए सभी अतिथियों को मेवाड़ी पगड़ी पहना कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यकारिणी सदस्य संजय बतरा ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है को चरितार्थ करते हुए यह अंग सभी देव्यांगजनो को नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा निःशुल्क लगाए जा रहे हैं और मानव सेवा संघ द्वारा स्वामी प्रेममूर्ति जी की अगूवाई में करनाल आसपास और दूरदराज के लोगों तक मानव सेवा संघ की वैन में प्रचार प्रसार किया जिससे आज सैंकडो देव्यांगजनों ने इस कैंप में पहुँच कर अपना माप दिया है। आए हुए सभी लाभार्थी देव्यांग और उनके परिजनों के लिए जलपान और दोपहर के भोजन प्रशाद की व्यवस्था करनाल मानव सेवा संघ द्वारा की गई है।
स्वामी प्रेममूर्ति जी ने आए हुए सभी देव्यांगजनों और अतिथियों को अपना आशीर्वाद देते हुए बताया कि प्रेम ही परमात्मा है और मानव सेवा संघ लोकहित में निरंतर हमेशा की तरह अपनी सेवाएँ देता रहेगा।
शिविर में आए हुए  देव्यांगजनो ने खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन होते रहना चाहिए, इस प्रकार के अंग लगने से अब हम भी अपने सामान्य कार्य करने के लिए आत्मनिर्भर हो जाएंगे।
इस शिविर में स्वामी प्रेममूर्ति,  संजय बतरा, एडवोकेट नरेन्द्र सुखन, राम कुवंर सिंह, सुरेश जुनेजा, भूपेन्द्र जोशी, महेन्द्र नरवाल, डॉ जे आर कालड़ा, संदीप लाठर, जोगेन्द्र चौहान और
नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के प्रतिनिधि लाल सिंह भाटी, डाक राकेश, डॉ गौरव तिवारी, नाथू सिंह, मुकेश त्रिपाठी, राम सिंह, डॉ विवेक गर्ग, सतपाल मंगला, ईश्वर गोयल, राजेश गुप्ता, सोनू बंसल, बहादुर सिंह और राजकुमारी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी सेवाएँ प्रदान की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top