भाजपा स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता लगायें अपने घरों पर पार्टी ध्वज–योगेंद्र राणा —स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Spread the love
भाजपा स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता लगायें अपने घरों पर पार्टी ध्वज–योगेंद्र राणा
—स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
करनाल 30 मार्च ( पी एस सग्गू)
      भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल एवं 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिला करनाल के सभी 17 मंडलों के मंडल अध्यक्षों की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा,सुनील गोयल, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार,विस्तारक रविबत्तान
एवं सभी मंडल अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहे।
     इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस के दिन 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे जिला एवं प्रत्येक मण्डल मे भाजपा का ध्वजारोहण होगा एवं इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे जिसको सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सुनेंगे
    उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा बनाए गए विभिन्न कार्यक्रम 6 अप्रैल से शुरू होकर पूरे सप्ताह के लिए होंगे और 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती तक चलेंगे इस मौके पर सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर ‘ पार्टी का झंडा अवश्य लगायें।
         उन्होंने कहा कि भाजपा ने गत दिवस विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में हुई ऐतिहासिक जीत ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढाने का काम किया है और हमे इसी जोश को बरकरार रखते हुए आगामी चुनावों की तैयारियां करनी है।
       इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ना सिर्फ देश बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। वर्तमान में केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसके अलावा देश के कई बड़े राज्यों में पार्टी सत्ता में है। हाल में ही 5 राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में अपनी सत्ता बरकरार रखी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शानदार जीत हासिल की। इसके अलावा गोवा मणिपुर उत्तराखंड में भी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
        इस मौके पर जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस बूथ लेवल तक मनाया जाएगा और 6 अप्रैल से 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती तक कई कार्यक्रम होंगे। जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पंहूचाने का काम करते हुए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोडने का काम भी अवश्य करें।
इस से पूर्व आज इसी विषय पर
असंध मंडल मे बैठक पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाऊस मे हुई। बैठक में जिसमे चैयरपर्सन निर्मल बैरागी,पूर्व विधायक स. बख्शीश सिंह , जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला विस्तारक रवि बत्तान, मंडल अध्यक्ष पलविन्द्र सन्धू, महामंत्री विनय राणा, विवेक बतरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top