श्री गुरूतेग बहादुर जी 400वां  प्रकाश पर्व पानीपत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएग : अमरेंद्र सिंह अरोड़ा

Spread the love

श्री गुरूतेग बहादुर जी 400वां  प्रकाश पर्व पानीपत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएग : अमरेंद्र सिंह अरोड़ा
बोले : हरियाणा सरकार 3 अप्रैल को करेगी राज्य स्तरीय समारोह आयोजित
कहा : हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल भी दे रहे संगत को न्यौता
करनाल 12 ( पी एस सग्गू)

हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की युवा ईकाइ के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह अरोड़ा ने कहा कि सिखों के 9वें गुरू तथा हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व पानीपत में 3 अप्रैल को मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व को समर्पित हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करेगी। इस धार्मिक समारोह में प्रसिद्ध रागियों और कथा वाचकों को बुलाया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा एक कमेटी भी गठित की गई है जो सभी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करेगी और इसे भव्य और सफल बनाने के लिए कार्य करेगी। आज पंचायत भवन में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक बैठक को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह अरोड़ा ने कहा कि सभी जत्थेबंदियां संगतों को इस राज्य स्तरीय आयोजन के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सिख गुरूओं के साथ विशेष लगाव है। इसलिए वह सिख गुरूओं के प्रति अपार श्रद्धा दिखाते हुए पूरे राज्य में अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैँ। अरोड़ा ने कहा कि इससे पहले यमुनानगर, सिरसा, करनाल के अलावा अन्य स्थानों पर भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम किए जा चुके हैं। अब  पानीपत में मनोहर सरकार राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करवाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार पहली ऐसी सरकार है जिसने सिखों के प्रत्येक गुरु के बडे बडे धार्मिक समागम करवाए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल बधाई के पात्र हैं और हरियाणा की सिख संगत मुख्यमंत्री का इन आयोजनों के लिए आभार भी व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि श्री गुरू तेग बहादुर जी के नाम पर कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एक चेयर स्थापित होगी। यह सिख समाज के लिए खुशी की बात है। अरोड़ा ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी ने हिंदूस्तान की आन-बान-शान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। यदि श्री गुरू तेग बहादुर जी हिंदूओं के लिए बलिदान न देते तो करोड़ों हिंदू आज मुस्लिम धर्म में परिवर्तित हो जाते। लेकिन गुरू जी ने ऐसा नहीं होने दिया। तभी श्री गुरू तेग बहादुर जी को हिंद की चादर कहा जाता है। उन्होंने कहा कि सिख गुरूओं के प्रति सभी जातियों के लोगों का प्रेम भाव है। क्योंकि गुरू सब के होते हैं। अमरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिहं दादुवाल ने जब से प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली है तबसे हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबधक कमेटी निरंतर उत्साहित होकर आगे बढी है। हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रति न केवल स्थानीय लोगों की बल्कि विदेश में रहने वाले लोगों की आस्था भी बढ़ती जा रही है। खुद बलजीत सिंह जत्थेदार इस राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर हरियाणा की सिख संगत को न्यौता दे रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अलग अलग कमेटियां भी गठित कर दी हैं ताकि हरियाणा के कोने कोने में जाकर सिख संगत को निमंत्रण दिया जा सके। अमरेंद्र सिंह अरोड़ा ने बैठक में आए जत्थेबंदियों और ओहदेदारों से कहा कि अब हमारा भी फर्ज बनता है कि हम सब मिलकर पानीपत में 3 अप्रैल को होने वाले आयोजित प्रकाश पर्व को सफल बनाने के लिए बहुतेरा प्रयास करें। लोगों को घर-घर जाकर न्यौता दिया जाए ताकि गुरू दरबार में लाखों की हाजरी लगाई जा सके। इस मौके पर उन्होंने पलविंद्र सिंह रंबा को करनाल की युवा ईकाई का जिलाध्यक्ष मनोनित किया। जबकि दलजीत सिंह को महासचिव, सुखप्रीत सिंह को अंबाला युवा ईकाई का जिलाध्यक्ष तथा सुप्रीत सिंह को शहरी अध्यक्ष घोषित किया गया। इस मौके पर गुरताज सिंह वडैच, गुरबख्शीश सिंह, गुरदेव सिंह कुरूक्षेत्र, गुरनाम सिंह, बाबा गोपाल सिंह, गुरविंद्र सिंह अरोड़ा, गुरबचन सिंह मक्कड, सतवंत सिंह पानीपत, ललित अरोड़ा तथा इकबाल सिंह रामगढिया और संजय बत्रा समेत दर्जनों सेवादार मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top