मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र को एन.सी.आर में नहीं बचा पाए: कुलदीप शर्मा  यूक्रेन के मामले में सरकार विपक्ष को भरोसे में ले

Spread the love
मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र को एन.सी.आर में नहीं बचा पाए: कुलदीप शर्मा
  1. यूक्रेन के मामले में सरकार विपक्ष को भरोसे में ले
करनाल 28 फरवरी ( पी एस सग्गू)
 हरियाणा विघानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल के विधायक होने के बाबजूद  अपने करनाल को एनसीआर में नहीं बनाए रख पाए। इससे करनाल को भारी नुक्सान होगा। इससे करनाल को विकास के लिए योजनाएं भी नहीं मिल पाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले सात सालों से अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस मसले पर विपक्ष को साथ लेकर नई नीति बनाना चाहिए। वह आज करनाल में लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात चीत कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला  संयोजक त्रिलोचन सिंह ने भी जानकारी दी। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि भारत पर इस समय राजनयिक और कूटनीतिक संकट भारत पर मंडरा रहे हैं। यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय बच्चों का भविष्य खतरे में पढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को विपक्ष को साथ लेकर एक रणनीति बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को भरोसे में लेकर नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण परिर्वतन होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उत्तरप्रदेश में काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी ने राजनीति की बेहतर जमीनकांग्रेस के लिए तैयार कर दी हैं। इसका फायदा कांग्रेस को 2024 के संसदीय चुनावों में होगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के कारण भारत पर असर पड़ रहा हैं। चुनाव परिणाम आते ही मंहगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने वाहनों को  10 से 15  साल में कंडम  करने के कदम को  जनविरोधी बताया। इससे किसान ट्रांसपोर्टर और आम इंसान प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि मैडीकल कालेज में प्रवेश लेने वालों की फीस बढ़ाने और सात साल का बॉन्ड  लेने के सवाल पर कहा कि इससे मैडीकल एजूकेशन गरीब और मध्यम बर्ग के बच्चों की पहुंच से बाहर हो जाएगी। सरकार इस पर बिचार करे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में मंहगाई आसमान छू रही है।पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ेंगे।कानून व्यवस्था बदहाल है।कानून का खोफ नही रह गया है।उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिये पात्रता 15 से घटा कर पांच के बाहर के लोगो को फायदा दिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गतिशील बनाने के लिये सदस्यता अभियान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई बाला विपक्ष आपके समक्ष   कार्यक्रम13 मार्च को  कुरुक्षेत्र  में होगा। इसकी तैयारी जोरों पर है।इस अवसर पर इस अवसर पर जिला संयोजक त्रिलोचनसिंह, रधुबीर संधु, हरी राम साभा, जसवंत सिंह, कोसल अली, बलहेडा़, सतपाल जानी, गगन मैहता, सुनहरार वाल्मीकि, रवितास पहलवान, रवितास नंवरदार उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top