चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर वंदेमातरम बोलेगा पूरा हरियाणा –योगेंद्र राणा

Spread the love
चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर वंदेमातरम बोलेगा पूरा हरियाणा –योगेंद्र राणा
 करनाल 24 फरवरी (पी एस सग्गू)
       आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हर बलिदानी की गौरव गाथा पब्लिक डोमेन में लाई जाएगी। इस नेक कार्य के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता दिन-रात जुटा हुआ है।  इसी को लेकर आज भाजपा कार्यालय में प्रयागराज से महान स्वतंत्रता सेनानी चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान स्थल की पवित्र मिट्टी को करनाल की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भेजा गया।  इस बारे जानकारी देते जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बताया कि जिस तरह 23 जनवरी को पूरे हरियाणा ने नेता जी    सुभाषचंद्र बोस को याद किया। इसी तरह 27 फरवरी को चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पूरा हरियाणा वंदेमातरम बोलेगा उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड की प्रेरणा और किसान मोर्चो प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र श्योराण की अगुवाई मे अमर बलिदानी चंद्र शेखर आजाद के शहीदी स्थल प्रयाग की पवित्र मिट्टी का टीका माथे पर लगाकर हरियाणा के लोग 27 फरवरी को वंदेमातरम बोलते हुए महान स्वतंत्रता सेनानी को अपनी भावांजलि देंगे
 उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हरियाणा के सभी विधान सभा क्षेत्रों में होगा। पार्टी के किसान मोर्चा को वंदेमातरम कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में अमर बलिदानी चंद्र शेखर आजाद की गौरवगाथा पर प्रकाश डाला जाएगा ताकि युवा पीढ़ी अपने बलिदानियों की शहादत से देश भक्ति की प्रेरणा ले सके। इस मोके पर भाजपा किसान मोर्चो प्रदेश महामंत्री राजिंदर संधू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र गोरसी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विनय संधू,किसान मोर्चा अर्बन मंडल अध्यक्ष रोहित बत्तान, रघुमल भट्ट, पवन वालिया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top