मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाजसेवी एवं नगर परिषद करनाल के पूर्व चेयरमैन सुरेश गुप्ता के निधन पर किया शोक प्रकट, परिवारजनों को दी सांत्वना, कहा उनके चले जाने से परिवार के साथ-साथ समाज को हुई बड़ी क्षति। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुरेश गुप्ता के पार्थिव शरीर पर शॉल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि।

Spread the love

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाजसेवी एवं नगर परिषद करनाल के पूर्व चेयरमैन सुरेश गुप्ता के निधन पर किया शोक प्रकट, परिवारजनों को दी सांत्वना, कहा उनके चले जाने से परिवार के साथ-साथ समाज को हुई बड़ी क्षति।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुरेश गुप्ता के पार्थिव शरीर पर शॉल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि।
करनाल 4 फरवरी( पी एस सग्गू)

 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को शहर के समाजसेवी एवं नगर परिषद करनाल के पूर्व चेयरमैन सुरेश गुप्ता के आकस्मिक निधन पर उनके निवास स्थान चौधरी कॉलोनी में पहुंचकर शोक प्रकट किया और परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुरेश गुप्ता के पार्थिव शरीर पर शॉल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भगवान से प्रार्थना की कि उनको अपने चरणों में स्थान दें। मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बांधते हुए कहा कि सुरेश गुप्ता अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके प्रभु के चरणों में लीन हो गए हैं, उनके चले जाने से परिवार के साथ-साथ समाज को भी एक बड़ी क्षति हुई है, जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती।
बता दें कि सुरेश गुप्ता करनाल की महापौर रेनू बाला गुप्ता के जेठ तथा बृज गुप्ता के बड़े भाई थे। सुरेश गुप्ता को शहर में एक समाजसेवी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने हमेशा से ही दीन दुखियों व जरूरतमंद और गरीब लोगों की सेवा के लिए कार्य किया है। उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए उनके छोटे भाई बृज गुप्ता भी समाजसेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं।
सांत्वना देने वालों में घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, पूर्व विधायक स. बख्शीश सिंह विर्क, भाजपा नेता सतीश राणा, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा प्रशासन की ओर से उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top