मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा नेता प्रवीण लाठर व पद्म श्री अवार्डी डा. मोती लाल मदन को दी बधाई,

Spread the love
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा नेता प्रवीण लाठर व पद्म श्री अवार्डी डा. मोती लाल मदन को दी बधाई,
करनाल 4 फरवरी( पी एस सग्गू)
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को भाजपा नेता प्रवीण लाठर व उनके सगे संबंधियों को बेटी मीनाक्षी की शादी के अवसर पर उनके घर पर जाकर शुभकामनाएं और बधाई दी और मीनाक्षी बेटी को अपना आशीर्वाद दिया।
प्रवीण लाठर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और पार्टी मे कई पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं एवं वर्तमान में भाजपा की जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ जलपान भी ग्रहण किया। प्रवीण लाठर व उनके परिवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनका आभार प्रकट किया।
          मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साइंस एंड इंजीनियरिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पद्म श्री अवार्डी करनाल के वरिष्ठ पशुधन वैज्ञानिक सेवानिवृत डॉ. मोती लाल मदन के निवास सैक्टर 6 में पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि इस उपलब्धि से देश का गौरव बढ़ा है और करनाल जिला का सिर ऊंचा हुआ है।
बता दें कि डा. मोती लाल मदन करनाल में रहते हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा के दौरान गोल्ड मेडल, पीएचडी और विदेश में अनेक डिग्रियां हासिल की है। वह राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मोती लाल मदन को पशु विज्ञान के क्षेत्र में विश्व के पहले आईवीएफ बफेलो काफ ‘प्रथम के निर्माण के लिए भी जाना जाता है। इनकी रिसर्च की बदौलत देश पशुपालन में बहुत तरक्की कर रहा है। आज इनके काम को सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है।
        पद्म श्री मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. मदन ने कहा कि मेरा अवार्ड सभी रिसर्च वालों के लिए हैं और मैं सरकार का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरी रिसर्च को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां पर कृषि और पशुधन रोजगार का एक बड़ा साधन है। आज के दौर में तकनीक और वैज्ञानिक रिसर्च के द्वारा पशुधन क्षेत्र में जो उन्नति हुई है उसके कारण पशुपालन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बड़ी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top