विपक्ष आपके समक्ष सीएम सिटी में 10 अक्टूबर को,भूपेंद्र सिंह हुड्डा देंगे सरकार को चुनोती-कुलदीप शर्मा कहा : आजादी के बाद आज तक नही देखे इतने किसान धुर विरोधी मुख्यमंत्री 

Spread the love
विपक्ष आपके समक्ष सीएम सिटी में 10 अक्टूबर को,भूपेंद्र सिंह हुड्डा देंगे सरकार को चुनोती-कुलदीप शर्मा
कहा : आजादी के बाद आज तक नही देखे इतने किसान धुर विरोधी मुख्यमंत्री
एसडीएम की बदली तो मनोहर लाल पर क्यो नही करते  कार्रवाई
मनोहर लाल  मुख्यमंत्री की कुर्सी के लायक नही प्रचारक बना कर भेज  दो
करनाल 5अक्टूबर(पी एस सग्गू)
आज करनाल में मानव सेवा संघ हाल में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुआई में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के मतदाताओं की धरातल की समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाएगा।90 विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्यक्रम पहुंचेगा।इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विधानसभा क्षेत्र करनाल से 10 अक्टूबर को होगी। यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे एस बीएस स्कूल रेलवे रोड परिसर में होगा।इस अवसर पर विधायक,बरिष्ठ नेता जन प्रतिनिधि,कार्यकर्ताओ के साथ समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहेंगे।वह करनाल मानव सेवा संघ में पत्रकारो से मुखातिब हो रहे थे।उन्होंने कहा कि यहां से जो फीड बेक मिलेगा उसके आधार पर विधान सभा विधान सभा के बाहर सरकार को घेरा जायगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों को लेकर जो बयान दिया है वह मुख्यमंत्री को शोभा नही देता है।उन्हें फिर से प्रचारक बना देना चाहिये।वह मुख्यमंत्री की कुर्सी के लायक़ नही है।जब एसडीएम आयुष सिन्हा को बदला जा सकता है तो फिर मुख्यमंत्री पर कार्रवाई क्यो नही।उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि उन्होंने आजादी के 75 सालो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जैसा किसान विरोधी नही देखा।जो कुछ उत्तरप्रदेश में हुआ।वह आज तक नही सुना।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी की गुड बुक में आने के लिये किसान विरोधी बयान देने की बीजेपी में होड़ लगी है।किसान विरोधी स्पर्धा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।वह सबसे बड़े किसान विरोधी है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है।लखीमपुर को जेल बना दिया है ।सांसद दीपेंद्र हुड्डा तथा कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है।उन्हें गैर कानूनी रूप से नजरबंद कर दिया है।यह शर्मनाक है।प्रदेश में किसानों को परेशान किया है।सरकार किसान आंदोलन को समाप्त तो नही कर पाई लेकिन अब सरकार किसानों पर दमनचक्र चला रही है।इस अवसर पर कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह,रणपाल सन्धु,धर्मपाल कौशिक,गगन मेहता,सुनेहरा वाल्मीकि मुख्तयार सिंह सरपंच  आदि मौजूद थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top