भारत बंद की रिकार्ड सफलता ने किसानों के समर्थन पर देश भर ने मुहर लगाई: त्रिलोचन

Spread the love

भारत बंद की रिकार्ड सफलता ने किसानों के समर्थन पर देश भर ने मुहर लगाई: त्रिलोचन
करनाल, 27 सितम्बर ( पी एस सग्गू)

करनाल  कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि देश और प्रदेश में जिस तरह से किसानों के देश व्यापी बंद को हर बर्ग का समर्थन मिला है। उससे यह बात साफ हो गई हैं कि देश किसानों के साथ खड़ा हुआ हैं। सरकार को अपना अहंकार छोड़ कर किसानों की बात मान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में जिस तरह से किसानों के बंद को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। उससे यह बात साफ है कि मुख्यमंत्री के प्रति लोगों में असंतोष हैं। उन्होंने कहा कि करनाल शहर क्राइम सिटी बन कर रह गई हैैं। हर तरफ भ्रष्टाचारियों को संरक्षण मिल रहा है उससे लोग परेशान हैं। करनाल में लोगों के के काम नहीं हो रहे हैं। व्यापारी किसान कर्मचारी युवा और छात्र सभी परेशान हैं। इसके कारण अब लोग भाजपा सरकार से मुक्ति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी कांग्रेस वर्कर्स और शहर के लोगों के आभारी हैजिन्होंने किसानों के आह्वान पर बंद का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जब किसान ही नहीं बचेंगे तो देश किस तरह से बचेगा। देश के लोगों को  अब यह लड़ाई खुद की मान कर लडऩा चाहिए। देश को अहंकारी शासक से मुक्ति चाहिए। तभी देश बचेगा। भाजपा देश को समज्ञप्त करने पर तुली हुई हैं। कांग्रेस शुरू से ही किसानों के साथ हैं। किसानों का साथ आगे भी कांग्रेस देती रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top